फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली : विकास का कोई विकल्प नहीं, योगी और मोदी ने साबित कर दिखाया

Sun, 24 Oct 2021 03:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

‘मिशन रोजगार एवं मंडल का विकास’ विषय पर आयोजित अमर उजाला संवाद में बोले राजस्व राज्यमंत्री छत्रपाल गंगवार।
विज्ञापन
राजस्व राज्यमंत्री छत्रपाल गंगवार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश सरकार के राजस्व राज्यमंत्री छत्रपाल गंगवार ने कहा कि भाजपा का सूत्र वाक्य है कि विकास का कोई विकल्प नहीं होता और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे साबित करके भी दिखाया है। राजस्व राज्यमंत्री शनिवार को स्टेडियम रोड पर रिद्धिमा आडिटोरियम में ‘मिशन रोजगार एवं मंडल का विकास’ विषय पर आयोजित अमर उजाला संवाद कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


राज्यमंत्री ने मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में पिछले साढ़े चार साल में तीन राज्य विश्वविद्यालय, 33 मेडिकल कॉलेज, 28 इंजीनियरिंग कॉलेज, 57 महाविद्यालय, 26 पालिटेक्निक संस्थान, 79 आईटीआई, 250 इंटर कॉलेज और 771 कस्तूरबा विद्यालयों की स्थापना की गई है। 2.61 करोड़ शौचालय भी बनवाए गए। सौभाग्य योजना में 1.38 करोड़ परिवारों को निशुल्क विद्युत कनेक्शन और उज्जवला योजना में 1.5 करोड़ परिवारों को निशुल्क गैस कनेक्शन दिए गए। 

उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ ने सरकार बनने के बाद अपने शपथ ग्रहण समारोह में ही कहा था कि उनकी सरकार गांव, किसान, मजदूर, महिलाओं और नौजवानों के लिए काम करेगी। उन्होंने जो कहा था, वह करके दिखाया। उनके जैसा संवेदनशील मुख्यमंत्री कहीं नहीं मिल सकता। राज्यमंत्री ने कहा कि विश्व की कुल आबादी करीब सात सौ करोड़ है और मोदी सरकार सौ करोड़ लोगों को टीका लगवा चुकी है। प्रधानमंत्री ने देश को वैश्विक महामारी की चपेट से बाहर निकाल लिया। हर जिले में ऑक्सीजन प्लांट लगवाए गए। 
विज्ञापन


इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यमंत्री छत्रपाल गंगवार, सांसद संतोष गंगवार, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, मेयर उमेश गौतम, फरीदपुर विधायक श्याम बिहारी लाल, भाजपा महानगर अध्यक्ष केएम अरोड़ा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। एसआरएमएस ट्रस्ट के सचिव आदित्य मूर्ति ने सभी अतिथियों को बुके देकर सम्मानित किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें