फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की निगरानी में संपन्न हुई प्रवेश प्रक्रिया

विज्ञापन
बरेली कॉलेज, बरेली
विज्ञापन
पिछले दिनों हुए बवाल के चलते शनिवार को कॉलेज परिसर में तैनात रही फोर्स
विज्ञापन

बरेली। बरेली कॉलेज में शिक्षक और कर्मचारियों की ओर से विद्यार्थी परिषद के आरोपी नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग के बाद स्थिति संवेदनशील बनी हुई है। 25 अक्तूबर से कॉलेज को अनिश्चितकाल के लिए बंद किए जाने का निर्णय लिए जाने के बाद हंगामे के आसार के चलते शनिवार को फोर्स की निगरानी में प्रवेश प्रक्रिया संपन्न हुई।
विज्ञापन

बरेली कॉलेज मैदान में शनिवार को रोजगार मेला का आयोजन भी था। साथ ही, प्रवेश प्रक्रिया भी चल रही है। भारी तादाद में उमड़े अभ्यर्थी और विद्यार्थियों के चलते परिसर में अच्छी खासी चहल पहल रही। मेन गेट से लेकर अंदर तक और सभागार के पास भी पुलिस मौजूद रही। एमए और एमकॉम की शेष रिक्त सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया पूरी की गई। प्रवेश समन्वयक ने अब कोई मेरिट लिस्ट जारी नहीं होने की उम्मीद जताई है। उन्होंने बताया कि परिसर में प्रवेश लेेने वालों के अलावा बड़ी तादाद में छात्रवृत्ति और द्वितीय और तृतीय वर्ष में प्रवेश ले चुके अभ्यर्थी फीस जमा करने के लिए पहुंच रहे हैं। उन्होंने 24 अक्तूबर तक कर्मचारियों और शिक्षक संघ की बैठक में लिए गए निर्णय पर कार्रवाई न होने पर 25 अक्तूबर से प्रत्येक दशा में बरेली कॉलेज को अनिश्चितकाल के लिए बंद किए जाने की बात कही है। जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन-पुलिस की होगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें