फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: बरेली से लापता शिक्षिका नेहा ने अपनाया हिंदू धर्म, उज्जैन में महाकाल का लिया आशीर्वाद

Wed, 13 Dec 2023 06:09 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

शहर से लापता शिक्षिका नेहा असमत अब नेहा सिंह बन गई हैं। उन्होंने हिंदू धर्म अपना लिया है। साथ ही उन्होंने उज्जैन जाकर महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया है। 
विज्ञापन
नेहा असमत उर्फ नेहा सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बरेली से लापता निजी स्कूल की शिक्षिका नेहा असमत ने अपना धर्म परिवर्तन कर लिया है। उन्होंने हिंदू धर्म अपना कर अपना नाम नेहा सिंह कर लिया है। बता दें कि नेहा की मां ने बारादरी थाने में उनके साथी शिक्षक मोहित के खिलाफ बेटी के अपहरण की रिपोर्ट लिखाई थी।
विज्ञापन


उधर, शिक्षिका ने उज्जैन जाकर महाकाल मंदिर में दर्शन कर हिंदू धर्म अपनाने और अपना नाम नेहा नेहा सिंह रखने की घोषणा की। नेहा ने बताया कि उन्हें और उसके सहकर्मी मोहित को परिवार से जान का खतरा है। नेहा के मुताबिक तीन तलाक व हलाला से डरकर उन्होंने हिंदू धर्म अपनाया है।
 
विज्ञापन

नेहा ने बताया कि उनके परिजनों ने मोहित सिंह के खिलाफ अपहरण की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई है। कहा कि उन्होंने अपनी मर्जी से हिंदू धर्म अपनाया है। इसमें किसी का दबाव नहीं है। नेहा ने अपने परिवार से जान का खतरा जताया है। उन्होंने डीएम-एसएसपी को पत्र भेजकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें