फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन रद्द रहेगी बरेली-प्रयाग एक्सप्रेस, जनता की थमी रफ्तार

Fri, 02 Aug 2019 04:57 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
एक्सप्रेस ट्रेन - फोटो : Social Media (File Photo)
विज्ञापन

बरेली-मुरादाबाद सेक्शन के बीच नॉन इंटरलॉकिंग होने से रेलवे ने मुगलसराय एक्सप्रेस को तीन दिन के लिए रद्द कर दिया है। इसके अलावा करीब आधा दर्जन ट्रेनों के रूट डायवर्ट किए गए हैं। कुछ ट्रेनों को देरी से भी चलाया जाएगा।

विज्ञापन


मंडलीय अधिकारियों के मुताबिक प्रयाग-बरेली एक्सप्रेस तीन दिन प्रयागराज नहीं जाएगी। वापसी में ट्रेन 3 और 4 अगस्त को रद्द रहेगी। बरेली-वाराणसी एक्सप्रेस 3 अगस्त तक बरेली और लखनऊ के बीच रद्द रहेगी। यह ट्रेन लखनऊ से टर्मिनेट होकर वाराणसी जाएगी। काठगोदाम-मुरादाबाद पैसेंजर रामपुर से टर्मिनेट होकर काठगोदाम जाएगी। सीतापुर-शाहजहांपुर पैसेंजर रोजा से टर्मिनेट होकर सीतापुर जाएगी। इसके अलावा कोलकाता-जम्मूतवी सियालदह एक्सप्रेस 3 अगस्त तक सवा दो घंटे देरी से जंक्शन पहुंचेगी। यह जंक्शन पर दोपहर 12:27 बजे पहुंचती है।

नई दिल्ली से वाराणसी जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस और काठगोदाम लखनऊ एक्सप्रेस आधा घंटे से सवा दो घंटे तक देरी से जंक्शन पहुंचने की संभावना है। काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस शाम 4:44 बजे और काठगोदाम लखनऊ दोपहर 3:08 बजे जंक्शन पहुंचती है। दूसरी ओर अमृतसर कोलकाता अकाल तख्त एक्सप्रेस चंदौसी होते हुए मुरादाबाद पहुंचेगी।
विज्ञापन


इंजन फेल होने से बिलपुर-टिसुआ के बीच थमी जनता एक्सप्रेस

जनता एक्सप्रेस की इंटरनेट पर लोकेशन न मिलने से अफरातफरी मच गई। ट्रेन 45 मिनट तक बिलपुर और टिसुआ के बीच खड़ी रही। आनन-फानन में पुलिस और आरपीएफ मौके पर रवाना हुई। पता चला कि इंजन खराब होने से ट्रेन रुक गई थी। ड्राइवर ने किसी तरह से इंजन को ठीक किया, इसके बाद ट्रेन को जंक्शन तक लाया गया।

बुधवार रात वाराणसी से देहरादून जाने वाली जनता एक्सप्रेस बिलपुर स्टेशन से नौ बजे बिलपुर स्टेशन से रवाना हुई, लेकिन ट्रेन आधा घंटे तक टिसुआ स्टेशन नहीं पहुंची। जबकि दोनों स्टेशनों के बीच की दूरी मात्र सात किलोमीटर है। इंजन बंद होने से इंटरनेट पर भी ट्रेन की लोकेशन गायब हुई तो मुरादाबाद मंडल में खलबली मच गई। रेलवे कंट्रोल मुरादाबाद के आदेश के बाद जंक्शन से आरपीएफ, जीआरपी और थाना फतेहगंज पुलिस मौके पर रवाना हो गई। देखा ट्रेन घने जंगल के बीच खड़ी हुई है।

पुलिस ने मौके पर जाकर मालूम किया तो पता चला कि इंजन खराब हो गया था। ड्राइवर करीब एक घंटे से इंजन को ठीक करने का प्रयास कर रहा था। करीब दस बजे इंजन किसी तरह से स्टार्ट हुआ। इसके बाद ट्रेन जंक्शन की ओर रवाना हुई। ट्रेन के घने जंगल में खड़े होने से यात्रियों ने लुटने की आशंका को देखते हुए ट्रेन के दरवाजे बंद कर लिए।

विज्ञापन

मिलक में मालगाड़ी की तीन बोगियां डिरेल, सात घंटे ठप रहा रेल ट्रैफिक

मिलक स्टेशन पर मालगाड़ी की तीन बोगियां पटरी से उतरने पर दिल्ली लखनऊ डाउन लाइन का रेल यातायात सात घंटे बाधित रहा। मुरादाबाद से जंक्शन आने वाली ट्रेनें चंदौसी होते हुए बरेली कैंट स्टेशन पर रोककर लखनऊ की ओर चलाई गईं। लखनऊ से आने वाली ट्रेनों में इंजन विपरीत दिशा में लगाने के बाद चंदौसी होते हुए मुरादाबाद पहुंचाया गया। मुरादाबाद से पहली ट्रेन किसान एक्सप्रेस पूर्वाह्न 11 बजे जंक्शन पहुंची। 

लखनऊ जा रही मालगाड़ी सुबह 5:20 बजे मिलक के क्योरार और गजाधरपुर गांव के बीच से गुजर रही थी। क्योरार गांव के रेलवे क्रॉसिंग से आगे गुजरने पर रेलवे लाइन में फ्रैक्चर हो गया, जिससे मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए और मुरादाबाद बरेली रूट पर रेल यातायात बाधित हो गया। इस दौरान मुरादाबाद रामपुर के बीच चल रही लुधियाना धनबाद किसान एक्सप्रेस को मूंडापांडे स्टेशन पर ही रोक दिया गया। इसके अलावा अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल, अमृतसर दरभंगा जननायक एक्सप्रेस और चंडीगढ़ डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस को चंदौसी होते हुए बरेली कैंट स्टेशन पर दो मिनट के लिए रोका गया।

तीनों ट्रेनें जंक्शन आए बिना ही लखनऊ की ओर चली गईं। लखनऊ से आने वाली लखनऊ नई दिल्ली डबल डेकर एक्सप्रेस और नॉन स्टॉपजन साधारण एक्सप्रेस पहले जंक्शन पहुंची। इसके बाद इंजन विपरीत दिशा में इंजन लगाकर चंदौसी होते हुए मुरादाबाद पहुंचाई गई। ट्रैक क्लीयर होने के बाद 20 किलोमीटर के कॉशन से किसान एक्सप्रेस मिलक से 11 बजे जंक्शन पहुंची। 

अप लाइन की ट्रेनें भी रहीं लेट

डिरेलमेंट होने के बाद डाउन लाइन के अलावा अप लाइन की ट्रेनें भी लेट हो गईं। बरेली-भुज आला हजरत एक्सप्रेस रोजाना की तरह सुबह 6:35 बजे जंक्शन से रवाना हुई। जंक्शन के अधिकारियों को उम्मीद थी कि अप लाइन की ट्रेनें गुजर जाएंगी, लेकिन आला हजरत एक्सप्रेस को भिटौरा स्टेशन पर ही रोक दिया गया। ट्रेन करीब चार घंटे तक स्टेशन पर खड़ी रही। इसके बाद काशन पर मिलक स्टेशन तक गई। डिब्रूगढ़ लालगढ़ अवध असम एक्सप्रेस भी दो घंटे की देरी से 12:08 बजे जंक्शन पहुंची। 

डीजल इंजन से रवाना हुई डबल डेकर एक्सप्रेस

लखनऊ से सुबह 8:30 बजे बरेली जंक्शन आने वाली लखनऊ नई दिल्ली डबल डेकर एक्सप्रेस पहुंची। यह ट्रेन इलेक्ट्रिक इंजन से चलती है। जंक्शन से यह ट्रेन चंदौसी होते हुए मुरादाबाद पहुंचनी थी, लेकिन चंदौसी रूट इलैक्ट्रिक न होने के कारण ट्रेन को डीजल इंजन लगाकर नई दिल्ली की ओर रवाना किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें