जेल भिजवाने की दी थी धमकी
आरोपियों ने रुपये नहीं देने पर दुष्कर्म के मामले में जेल भिजवाने की धमकी दी। इन लोगों ने एडवांस के तौर पर फील्ड ऑफिसर के मोबाइल से कोड स्कैन कर 25 हजार रुपये अलीशा के नंबर पर ट्रांसफर कर लिए। पुलिस से शिकायत करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। जब बैंककर्मी ने आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई तो पता चला कि ये लोग हनी ट्रैप में फंसाकर लोगों से वसूली करते हैं। इसके बाद उन्होंने बारादरी थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई।
पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपियों से पुलिस की वर्दी, तमंचा, मोबाइल व कार बरामद हुई। सोमवार को पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां उन्हें जेल भेज दिया गया। आरोपियों का एक साथी बदायूं निवासी जुबैर फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।