फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: दरोगा और सिपाही बनकर प्रैंक वीडियो बना रहे थे दो यू-ट्यूबर, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sun, 29 Aug 2021 06:03 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

बरेली में दरोगा और सिपाही की वर्दी पहनकर वीडियो शूट करना दो युवकों को भारी पड़ गया। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में दरोगा और सिपाही की वर्दी पहनकर कैंट क्षेत्र में पुलिस चेकिंग का वीडियो शूट कर रहे झील गौंटिया निवासी शिवम यादव और सद्भावना कालोनी के अशोक कुमार को कैंट पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी और लोकसेवक का भेष धारण करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


कैंट पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार शाम मदारी की पुलिया के पास शिवम यादव दरोगा और उसका दोस्त अशोक कुमार सिपाही की वर्दी पहनकर चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान दोनों ने बिना मास्क, हेलमेट और तीन सवारी वाले लोगों को रोककर चेकिंग करना शुरू कर दिया। 

कुछ राहगीरों को उन पर शक हुआ और थाने में सूचना दे दी। दरोगा विक्रांत आर्य ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। इस पर दोनों ने अपना कैमरा दिखाते कहा कि वे यू-ट्यूबर हैं और अपने चैनल के लिए फ्रैंक वीडियो शूट कर रहे थे। 
विज्ञापन


अब तक बना चुके हैं सात वीडियो 
पुलिस की पूछताछ में शिवम यादव ने बताया कि वो बीए तृतीय वर्ष का छात्र है और अशोक ग्रेजुएशन कर चुका है। दोनों ने अक्तूबर 2020 में अपना यूट्यूब चैनल बनाया था और अब तक सात फ्रैंक वीडियो अपने चैनल पर डाल चुके हैं।
विज्ञापन

थाने से जमानत कराने की कोशिश
अशोक कुमार एक रिटायर्ड सीओ का रिश्तेदार है। उसकी गिरफ्तारी पर वह भी थाने पहुंचे और कैंट इंस्पेक्टर को उसे थाने से ही जमानत देने की बात कही। मगर इंस्पेक्टर ने ऐसा करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें