इन चार सड़कों का होना निर्माण व चौड़ीकरण
पहला चरण : कुष्ठ आश्रम रोड मार्ग (रेलवे लाइन से डीडीपुरम चौराहा होते हुए गंगाशील अस्पताल) तक एक हजार मीटर और सेंट फ्रांसिस स्कूल के सामने से गुप्ता वॉच तक की 440 मीटर सड़क बनाई जाएगी। साथ ही इसका चौड़ीकरण भी होगा।
दूसरा चरण : सेलेक्शन प्वाइंट चौराहे से स्टेडियम रोड तक 574 मीटर लंबी और संजय नगर पेट्रोल पंप से डेलापीर पेट्रोल पंप तक 1,386 मीटर लंबी सड़क बनेगी।
महापौर उमेश गौतम ने कहा कि दिवाली से पहले शहरवासियों को बड़ी सौगात मिली है। मुख्यमंत्री ग्रिड योजना के तहत मॉडल टाउन की सड़कों का निर्माण व चौड़ीकरण किया जाएगा। इसका भूमि पूजन किया गया है, अब एक से दो दिन में कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा।