फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: मौलाना तौकीर ने स्थगित किया 10 जून को होने वाला धरना, जल्द होगा नई तारीख का एलान

Wed, 08 Jun 2022 06:47 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

मौलाना तौकीर रजा खां का कहना है कि उन्होंने नुपुर शर्मा को भाजपा से बर्खास्त करने की मांग की थी, जो पूरी हो गई है लेकिन अभी गिरफ्तारी बाकी है। 10 जून को दशहरा गंगा स्नान है। इसकी आड़ में शरारती तत्व अमन खराब न कर सकें इसलिए फिलहाल धरना स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन
मौलाना तौकीर रजा - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नुपुर शर्मा द्वारा पैगंबर ए इस्लाम पर की गई अभद्र टिप्पणी के बाद आइएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां ने 10 जून को इस्लामियां ग्राउंड में धरना प्रदर्शन करने की बात कही थी, जिसको उन्होंने स्थगित कर दिया है।

विज्ञापन


मौलाना तौकीर रजा खां का कहना है कि उन्होंने नुपुर शर्मा को भाजपा से बर्खास्त करने की मांग की थी, जो पूरी हो गई है लेकिन अभी गिरफ्तारी बाकी है। बुधवार को प्रेसवार्ता के दौरान मौलाना ने कहा कि 10 जून को दशहरा गंगा स्नान है। इसकी आड़ में शरारती तत्व अमन खराब न कर सकें इसलिए फिलहाल धरना स्थगित कर दिया है। उन्होंने अगली तारीख का जल्द एलान करने की बात कही।

मौलाना ने कहा कि कानपुर में जो कुछ किया जा रहा है वह मुसलमानों में खौफ पैदा करने को किया जा रहा है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और न ही मुसलमान इस जुल्म से डरेगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही वह कानपुर जाकर पीड़ितों से मुलाकात करेंगे। साथ ही डीजीपी से मुलाकात करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें