फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली कालेज के अनुशासन पर हुआ मंथन

Sun, 11 Sep 2016 01:39 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली कालेज प्रबंध समिति की बैठक में शनिवार को अनुशासन मुख्य मुद्दा रहा। मैनेजमेंट ने  सारे शिक्षकों को हिदायत दी है कि वे  किसी भी अनुशासनहीनता में लिप्त न हों, अन्यथा उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।  सर्विस बुक से छेड़छाड़ के प्रकरण में शिक्षक नेता डॉ. वीपी सिंह और अन्य को कड़ी चेतावनी देने का निर्णय लिया गया। सुबह से डीएम का खौफ माहौल में था लेकिन उनके पहुंचने से कुछ लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

सर्विस बुक प्रकरण में एफआईआर के अगले दिन शिक्षकों और कर्मचारियों की ओर कालेज बंद कराने का मामला भी बैठक में उठा। उस दिन के कार्यवाहक प्राचार्य रहे उपप्राचार्य डॉ. अजय शर्मा से घटनाक्रम की जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि कुछ शिक्षकों ने छात्र नेताओं को भड़काने का काम किया। उन्होंने विधि के शिक्षक डॉ. डीके सिंह का नाम लिया। इस पर मैनेजमेंट कमेटी के सचिव देवमूर्ति ने डॉ. डीके सिंह को चेतावनी जारी करने तथा अन्य शिक्षकों को किसी भी अनुशासनहीनता में शामिल न होने का सुझाव देने के निर्देश प्राचार्य को दिए।  शिक्षक प्रतिनिधि के तौर पर बैठक में शामिल रहे पूर्व चीफ प्राक्टर डॉ. एसी त्रिपाठी ने उपप्राचार्य की बात को उचित न बताते हुए डॉ. डीके सिंह की पैरवी की। उन्होंने कहा कि डॉ. सिंह तो प्राक्टोरियल बोर्ड के सदस्य की हैसियत से छात्रों का हंगामा शांत कराने में उनकी मदद कर रहे थे। उपाध्यक्ष काजी अलीमुद्दीन की अध्यक्षता में हुई मैनेजमेंट कमेटी की बैठक में डॉ. एके चौहान, वीरबहादुर सक्सेना, डॉ. विजय यादव सहित कई सदस्य मौजूद रहे।


डीएम को एजेंडा ही नहीं भेजा था
बरेली। मैनेजमेंट कमेटी की बैठक एक तरह से नए डीएम पंकज यादव की स्वागत बैठक थी लेकिन डीएम  नहीं पहुंचे। इसकी वजह उन्होंने दूसरे कार्यक्रमों में व्यस्तता बताई। हालांकि सूत्रों का कहना है कि प्राचार्य ने न तो उन्हें बैठक का एजेंडा भेजा था और न ही उनकी सुविधा पूछ कर बैठक की डेट तय की, उन्हें सूचना जरूर दी थी। डीएम के न आने की एक वजह यह भी हो सकती है।  कालेज में सुबह से ही डीएम के स्वागत की तैयारियां तो हो रही थी इसके लिए चीफ प्राक्टर डॉ. एसपी मौर्य और डीएसडब्लू डॉ. पीके अग्रवाल को व्यवस्थाओं में लगाया गया था। चर्चा है अब डीएम किसी भी दिन कालेज का निरीक्षण करने आ सकते हैं। कालेज की अव्यवस्थाओं और अनुशासनहीनता की खबरों का वह संज्ञान ले रहे हैं। 
विज्ञापन




बैठक के कुछ फैसले
0 अगले शैक्षिक सत्र 2017 से कालेज में मेरिट के बजाय प्रवेश परीक्षा के आधार पर एडमिशन लिया जाएगा। इसके लिए विश्वविद्यालय से अनुमोदन प्राप्त किया जाएगा।
0 पुराने ब्वायज हॉस्टल के स्थान पर पुराना आर्किटेक्चर लुक देकर एकेडमिक ब्लाक बनाया जाएगा ताकि पूरे कालेज में एकरूपता रहे।
0 नए ब्वायज हॉस्टल का भूमि पूजन अक्टूबर में किया जाएगा। इसमें पहले चरण में दो सौ विद्यार्थियों के रहने की व्यवस्था की जाएगी।
0 गर्ल्स हॉस्टल के क्षतिग्रस्त कमरे तोड़कर नए कमरे बनाने का कार्य प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द किया जाएगा।
0 प्रशासनिक भवन का क्षतिग्रसत हिस्सा तोड़कर उसको दोमंजिला भवन तैयार कराया जाएगा।
0 नया ब्वायज हॉस्टल जहां बनाया जाएगा, उस स्थान पर रह रहे चतुर्थश्रेणी कर्मचारियों के लिए नए क्वार्टर बनाकर दो महीने में पूर्ण कर उनको वहां से स्थानांतरित किया जाएगा।
विज्ञापन

0 कालेज में सेंट्रलाइज आरओ प्लांट लगाकर सबको शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा।
0 कालेज में बायोमेट्रिक मशीन से कर्मचारियों की उपस्थिति इसी माह से प्रारंभ कर दी जाएगी। उसके आधार पर वेतन का भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें