महाविद्यालय की वेबसाइट पर करना होगा लॉगिन
विभाग की ओर से रविवार को अंतिम तिथि तय की गई है। कॉलेज प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथि के बाद किसी भी स्थिति में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। प्रवेश के लिए चयनित विद्यालयों को महाविद्यालय की वेबसाइट
https://bcbonlineadmission.com/ पर लॉगिन करना होगा। छात्रों को Eligible for Admission अंकित मिलेगा। इसके बाद छात्र अपने संबंधित विषय का चयन करके फीस जमा कर सकते हैं।
प्रवेश समन्वयक प्रो. वंदना शर्मा ने कि फीस भुगतान में किसी भी समस्या का सामना करने पर विद्यार्थियों को एक घंटे बाद फिर से लॉगिन करके Fee Confirmation पर क्लिक करने की सलाह दी गई है।
यदि यूपीआई भुगतान सफल नहीं होता है, तो नेट बैंकिंग या डेबिट कार्ड जैसे किसी अन्य माध्यम का उपयोग करने का सुझाव दिया गया है। किसी भी समस्या के निवारण के लिए, विद्यार्थी फीस रसीद के स्क्रीनशॉट के साथ सुबह 11 से दोपहर तीन बजे के बीच बरेली कॉलेज के सेमिनार कक्ष में संपर्क कर सकते हैं।