परास्नातक में अब तक 605 आवेदन
बरेली कॉलेज के परास्नातक में प्रवेश के लिए पोर्टल पर एक अगस्त से पंजीकरण शुरू हुआ था। अब तक पोर्टल पर 605 पंजीकरण हो चुके हैं। बीते दिनों विश्वविद्यालय ने परास्नातक में प्रवेश प्रकिया पूरी करने की तिथि सितंबर तक बढ़ा दी है। प्रो. वंदना शर्मा के मुताबिक स्नातक में प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद परास्नातक में प्राप्त पंजीकरण के सापेक्ष प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी।
स्नातक और परास्नातक में कितनी सीटें
बरेली कॉलेज के स्नातक में बीए की 1,840, बीकॉम की 1,040, जीव विज्ञान की 720, गणित की 880 सीटें हैं। एमएससी में भौतिक विज्ञान की 30, रसायन विज्ञान की 50, वनस्पति विज्ञान की 20, प्राणिविज्ञान में 22, गणित में 120, सांख्यिकी में 25, सैन्य विज्ञान में 40, हिंदी में 80, गणित में 80, राजनीति विज्ञान में 80, दर्शनशास्त्र में 80, उर्दू में 80, संस्कृत में 80, अंग्रेजी में 160, एमकॉम में 240 सीट हैं।