फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Admission: बरेली कॉलेज में प्रवेश के लिए 18 अगस्त तक आखिरी मौका, इस बार चूके तो नहीं मिलेगा दाखिला

Wed, 16 Aug 2023 08:28 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया की अंतिम तिथि 18 अगस्त है। इस तारीख तक कॉलेज के पोर्टल पर प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। शुल्क जमा करने में अगर कोई अड़चन है तो वे सेमिनार कक्ष में सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
बरेली कॉलेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्नातक के लिए बरेली कॉलेज ने अब पंजीकृत सभी अभ्यर्थियों को प्रवेश लेने का मौका दिया है। प्रवेश प्रक्रिया की अंतिम तारीख 18 अगस्त है। इसके बाद प्रवेश के लिए अनुमति नहीं होगी।

विज्ञापन


मुख्य प्रवेश नियंत्रक प्रो. वंदना शर्मा के मुताबिक स्नातक के बीएससी गणित, बीए, बीकॉम में प्रवेश के लिए पूर्व में तीन कटऑफ मेरिट जारी हो चुकी हैं। विश्वविद्यालय के प्रवेश संबंधी दिशानिर्देश के तहत 18 अगस्त तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी है। ऐसे में अब पंजीकरण कराने वाले सभी अभ्यर्थियों को नियमानुसार प्रवेश का मौका दिया गया है। 

ये भी पढ़ें- अपराजिता: छोटी बचत से तय किया कारोबारी बनने तक का सफर; पढ़ें- सीमा सिंह के संघर्ष की कहानी
विज्ञापन


अभ्यर्थी 18 अगस्त तक कॉलेज के पोर्टल पर प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। शुल्क जमा करने में अगर कोई अड़चन है तो वे सेमिनार कक्ष में सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा वैकल्पिक और मुख्य विषय के चुनाव, नाम, पता, फोन नंबर या ईमेल आईडी दर्ज करने में हुई गड़बड़ियां का संशोधन भी सेमिनार कक्ष में किया जाएगा।

बीएससी बायो में प्रवेश के लिए अब ईडब्ल्यूएस की ही सीटें शेष हैं। इसकी कटऑफ मेरिट 74.096 से 53.734 है। बताया कि अब तक बीए में 1379, बीकॉम में 660, बीएससी बायो में 555, बीएससी गणित में 477 सीटों पर प्रवेश हो चुके हैं।

विज्ञापन

परास्नातक में अब तक 605 आवेदन

बरेली कॉलेज के परास्नातक में प्रवेश के लिए पोर्टल पर एक अगस्त से पंजीकरण शुरू हुआ था। अब तक पोर्टल पर 605 पंजीकरण हो चुके हैं। बीते दिनों विश्वविद्यालय ने परास्नातक में प्रवेश प्रकिया पूरी करने की तिथि सितंबर तक बढ़ा दी है। प्रो. वंदना शर्मा के मुताबिक स्नातक में प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद परास्नातक में प्राप्त पंजीकरण के सापेक्ष प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी।

स्नातक और परास्नातक में कितनी सीटें

बरेली कॉलेज के स्नातक में बीए की 1,840, बीकॉम की 1,040, जीव विज्ञान की 720, गणित की 880 सीटें हैं। एमएससी में भौतिक विज्ञान की 30, रसायन विज्ञान की 50, वनस्पति विज्ञान की 20, प्राणिविज्ञान में 22, गणित में 120, सांख्यिकी में 25, सैन्य विज्ञान में 40, हिंदी में 80, गणित में 80, राजनीति विज्ञान में 80, दर्शनशास्त्र में 80, उर्दू में 80, संस्कृत में 80, अंग्रेजी में 160, एमकॉम में 240 सीट हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें