फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: बरेली से पीछा करते पहुंची एएनटीएफ टीम, अमरोहा में दबोचा तस्कर, तीन क्विंटल अफीम डोडा बरामद

Sat, 07 Oct 2023 08:01 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

एएनटीएफ की टीम ने शुक्रवार को अमरोहा के हसनपुर में दिल्ली हाईवे से अजीम नाम के युवक को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर करीब तीन क्विंटल अफीम डोडा बरामद हुआ है। 
विज्ञापन
अफीम तस्कर अजीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एएनटीएफ बरेली यूनिट ने शुक्रवार को अमरोहा के हसनपुर में दिल्ली हाईवे से अजीम नाम के शख्स को गिरफ्तार कर करीब तीन क्विंटल अफीम डोडा बरामद किया। आरोपी अजीम बरेली के ही देवचरा कस्बे का निवासी है। उसके दो साथी फरार हो गए।
विज्ञापन


एएनटीएफ (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) प्रभारी विकास यादव शुक्रवार रात अपनी टीम के साथ बरेली से तस्करों की कार का पीछा करते हुए अमरोहा के हसनपुर पहुंचे। वहां टीम के ही एक सदस्य ने खरीदार बनकर डील की तो एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी भमोरा के देवचरा का निवासी अजीम निकला। 

ये भी पढ़ें- UP: इस शहर में अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, कार्रवाई से मची खलबली; जांच-परख कर ही खरीदें प्लॉट
विज्ञापन


उसके दो साथी तौफीक और इम्तियाज निवासी गौंटिया थाना भमोरा फरार हो गए। अजीम से कार, मोबाइल और 1100 रुपये बरामद किए गए। उसे साथ ले जाकर हाईवे किनारे एक स्थान से तीन क्विंटल 510 ग्राम डोडा बरामद किया गया। आरोपी और माल दोनों ही हसनपुर थाना पुलिस की सुपुर्दगी में देकर रिपोर्ट दर्ज करा दी गई।
विज्ञापन

बदायूं से बरेली होकर ले जाई जाती है खेप
टीम प्रभारी को अजीम ने बताया कि वह लोग बदायूं से डोडा लाते हैं जहां अफीम की खेती की वजह से कम कीमत पर ये मिल जाता है। इसको वह हसनपुर में हाइवे के पास छुपा देते हैं। गजरौला के आसपास हाइवे पर दिल्ली दिशा में आने जाने वाले ऐसे कई ग्राहक उन लोगों को मिल जाते हैं जो ज्यादा दाम पर डोडा खरीद लेते हैं। जो मुनाफा मिलता है, उसे वह तीनों आपस में बांट लेते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें