एएनएम ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप
अस्पताल में तैनात एएनएम ने बताया कि 14 फरवरी 2022 को पड़ोसी कर्मचारी ने उन्हें एक अश्लील मेसेज भेजा। इसकी शिकायत चिकित्सकों से की। इस पर स्वास्थ्य कर्मी ने माफी मांगकर मामले को रफादफा कर लिया। दो दिन पहले वह अपनी बेटी को स्कूल बस में बैठाकर अपने कमरे में आकर काम करने लगी। इस बीच स्वास्थ्य कर्मी ने पीछे से बुरी नियत से दबोच लिया। किसी तरह बचकर वह कमरे से बाहर निकल आई और मामले की शिकायत चिकित्सक से की लेकिन उन्होंने भी समस्या का निस्तारण नहीं किया। इसकी सूचना उन्होंने अपने पति को दे दी। बाद में अवकाश का पत्र देकर अपने घर चली गई। बताया कि उन्हें खतरा बना हुआ है। सोमवार को वह सीएमओ और एसएसपी से मिलकर कार्रवाई की मांग करेगी। महिला का आरोप है कि गांव के एक दबंग के साथ रात में अक्सर यह स्वास्थ्य कर्मी शराब पीकर हुड़दंग करते हैं जिसका उन्होंने कई बाद विरोध भी किया।
दो हजार रुपये और दो मोबाइल लूटने का आरोप
स्वास्थ्य कर्मी ने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान एएनएम के पति ने दो हजार रुपये और दो मोबाइल लूट लिए हैं। एएनएम के पति ने बताया कि आरोप गलत है। फिर भी उसने स्वास्थ्य कर्मी के एक मित्र के खाते में दस हजार रुपये डाल दिए हैं जो समझौते के समय आरोपी को दे दिए गए।
मारपीट के मामले में पुलिस थाने लेकर आई थी। हल्का दरोगा ने जांच पड़ताल की। इसमें बाद दोनों ने आपस में समझौता लिखकर दे दिया। दोनों कोई कार्रवाई नही चाहते हैं। पुलिस पर फैसला कराने का आरोप गलत है। - अशोक कुमार कंबोज, नवाबगंज थाना प्रभारी
मेरे पास लिखित में कोई शिकायत नहीं आई है। अस्पताल कर्मियों से जानकारी मिली है। मैंने अस्पताल जाकर स्वास्थ्य कर्मी को दूसरे क्वार्टर में रहने के निर्देश दिए हैं। दोनो पक्षों का समझौता हो गया है लेकिन एक स्थानीय जनप्रतिनिधि बेवजह स्वास्थ्य कर्मी को भड़का रहे हैं। अपने स्तर से जांच पड़ताल कर रहा हूं। जांच के बाद अधिकारियों को अवगत करा दिया जाएगा। - चिकित्सा प्रभारी