बदायूं। जिला बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला बार के मथुरा प्रसाद मेमोरियल हॉल में शपथ ग्रहण की। चुनाव अधिकारी होतराम वर्मा ने सभी को शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह का संचालन अजय पाल गुप्ता ने किया। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष शिरीष मेहरोत्रा और पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव भी मौजूद रहे। इस दौरान अध्यक्ष और महासचिव ने बेंच से बेहतर तालमेल का भरोसा दिलाया।
बृहस्पतिवार को जिला बार के सभागार में चुनाव अधिकारी होतराम वर्मा ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष योगेश्वर प्रताप सिंह तोमर, महासचिव संदीप मिश्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश चंद्र, कनिष्ठ उपाध्यक्ष विपिन कुमार सक्सेना, संयुक्त सचिव प्रशासन तापस सक्सेना, संयुक्त सचिव पुस्तकालय राजीव कुमार सिंह पाल, संयुक्त सचिव प्रकाशन जितेंद्र राजपूत, कोषाध्यक्ष रचित कुमार गुप्ता, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य अमित वर्मा, सत्येंद्र पाल सिंह, जियाउर रहमान शमी, प्रदीप कुमार, सुभाष चंद्र शर्मा, विनोद कुमार जौहरी, कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य दिवाकर वर्मा, कोमेंद्र सिंह, ओमपाल माथुर, विनोद बाबू सक्सेना, गौरव माहेश्वरी, पूनम राघव को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
शपथ ग्रहण समारोह से पहले निवर्तमान महासचिव विवेक कुमार शर्मा ने पिछले वर्ष का आय व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया और निवर्तमान अध्यक्ष शैलेंद्र सक्सेना ने सभी का आभार व्यक्त किया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष योगेश्वर प्रताप सिंह तोमर और महासचिव संदीप मिश्रा ने बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के चेयरमैन शिरीष मेहरोत्रा का स्वागत कर प्रतीक चिह्न दिया। पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव को महासचिव संदीप मिश्रा ने माल्यार्पण कर प्रतीक चिह्न भेंट किया। शपथ ग्रहण समारोह की अध्यक्षता एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन बीडी मथुरिया ने की। समारोह का संचालन अजय पाल गुप्ता ने किया। संवाद
जिला बार के नवनिर्वाचित अध्यक्ष योगेश्वर प्रताप सिंह तोमर शपथ लेते हुए।संवाद- फोटो : BADAUN