फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दो दिन बाद खुले बैंक, रही ग्राहकों की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। दो दिन के अवकाश के बाद सोमवार को बैंक व डाकघर में खुले, लेकिन ग्राहकों की भीड़ रही। उन्होंने अपने रुके हुए काम कराए। बैंक में पहुंचे ग्राहकों ने नकदी, जमा, निकासी, पासबुक प्रिंट कराई। यूनियन बैंक एसोसिएशन के महामंत्री पीके माहेश्वरी ने बताया कि सोमवार को जिले में इंटरनेट सेवा बंद होने के चलते लोगों ने ऑनलाइन पेमेंट बैंक आकर ही कराए। दो दिन से रुके हुए चेक का निस्तारण किया गया। वहीं डाकघर में लोगों की भीड़ कम रही लेकिन जमा निकासी संबंधी काम होते रहे। हालांकि कई जगह सर्वर को लेकर समस्या आती रही।
विज्ञापन


आधार केंद्र खाली, लोग नदारत
- प्रधान डाकघर में जहां आधार कार्ड बनवाने के लिए सुबह से ही लोगों की लाइन लग जाती वहीं सोमवार को आधार केंद्र खाली पड़े रहे। एक दो लोग ही आधार कार्ड अपडेट कराने पहुंचे। कर्मचारियों के मुताबिक आधार कार्ड बॉयो मैट्रिक कराने के लिए वन टाइम पासवार्ड की आवश्यकता होती है, लेकिन एसएमएस सेवा बंद होने के चलते मोबाइल पर एसएमएस नहीं आ रहे है, जिस वजह से ग्राहकों की भीड़ कम है। इंटरनेट सेवा शुरू होने के बाद ही आधार कार्ड सुचारू रूप में बन सकेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें