बरेली। रोहिलखंड केनेल क्लब और भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) के संयुक्त तत्वावधान में 43वां एवं 44वां नेशनल डॉग शो ऑल इंडिया ऑल ब्रीड्स चैंपियनशिप दो नवंबर को होगी। आईवीआरआई परिसर में आयोजित डॉग शो में सिर्फ केनाइन क्लब में पंजीकृत डॉग ही प्रतिभाग कर सकेंगे।
करीब सात वर्ष बाद सात माह पूर्व फरवरी में डॉग शो हुआ था। जिसमें रुहेलखंड समेत दिल्ली, उत्तराखंड आदि राज्यों और प्रदेश के कई जिलों से डॉग पहुंचे थे। केनेल क्लब उपाध्यक्ष डॉ. अभिजीत पावड़े के मुताबिक डॉग शो के जज तमिलनाडु के डॉ. शरद शर्मा, गोवा के सीए मार्टिन रहेंगे। शो केनेल क्लब ऑफ इंडिया चेन्नई के मापदंड पर हो रहा है, इसलिए केसीआई पंजीकृत डॉग ही प्रतिभाग कर सकेंगे। इसकी जानकारी बीते दिनों हुई बैठक में क्लब के मानद सचिव गुरदीप सिंह ने दी।
जो श्वान प्रेमी इस शो में प्रतिभाग करना चाहते हैं, वे राजेंद्र नगर के क्लब से संबद्ध पवन भसीन के मोबाइल नंबर 9410430244, 7923310244 पर संपर्क कर सकते हैं। जहां पंजीकरण फाॅर्म मिलेगा। प्रतिभाग से पूर्व श्वान का रैबीज वैक्सीनेशन, नगर निगम में पंजीकरण होना जरूरी है।
केसीआई चेन्नई का मिलेगा प्रमाण पत्र, विनर ट्रॉफी
डॉ. पावड़े के मुताबिक प्रतियोगिता के विजेता श्वान को केसीआई की ओर से पुरस्कार, ट्रॉफी और प्रमाणपत्र मिलेगा। फरवरी में आयोजित डॉग शाे में भिवानी का डाबरमैन, फिरोजाबाद के कारवन हाउंड, दिल्ली के शितजू क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर थे। पिछली बार जिलों और तीन राज्यों से श्वान की करीब 30 से ज्यादा नस्ल ने प्रतिभाग किया था। ब्यूरो