फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिशूल के आसपास कबूतर, पतंग और गुब्बारे उड़ाने पर रोक

विज्ञापन
पुलिस लाइन स्थित सभागार में एसएसपी ने प्रधानमंत्री के चेंज ओवर को लेकर बैठक ली। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए पुलिस अलर्ट, इलाके में कराई गई मुनादी
विज्ञापन

सुरक्षा व्यवस्था में लगाए 400 पुलिसकर्मी, छतों पर भी तैनात रहेगी फोर्स
बरेली। त्रिशूल एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेंजओवर के दौरान राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनकी अगवानी करेंगे। इस दौरान त्रिशूल एयरपोर्ट के आसपास बेहद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। त्रिशूल के आसपास कबूतर, पतंग और गुब्बारे उड़ाने पर रोक लगा दी गई है। साथ ही वहां की छतों पर भी पुलिसकर्मी तैनात रहेेंगे।
एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने शुक्रवार को सुरक्षा तैयारियों के संबंध में पुलिस लाइन में अधिकारियों और पुलिसकर्मियों के साथ बैठक की। पुलिसकर्मियों को हिदायत दी गई कि वे निर्धारित समय पर अपने प्वाइंट पर पहुंच जाएं और चौकन्ने रहें। इसके लिए डेलापीर से एयरफोर्स रोड और पीलीभीत बाईपास रोड पर पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। पुलिसकर्मियों को इस दौरान यहां यातायात भी सामान्य रखने के निर्देश दिए गए हैं। यहां सुरक्षा व्यवस्था में करीब चार सौ पुलिसकर्मियों को लगाया गया है। पुलिस ब्रीफिंग के दौरान एसपी सिटी रवींद्र कुमार, एसपी ट्रैफिक राम मोहन सिंह समेत सभी सीओ और फायर ब्रिगेड के अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन

सड़क मार्ग पर भी पूरी तैयारी
आपात स्थिति में प्रधानमंत्री के सड़क मार्ग से जाने के लिए भी पुलिस तैनात की गई है। इसके लिए थानों की पुलिस को भी अलर्ट किया गया है। त्रिशूल के आसपास की छतों पर भी पुलिस तैनात रहेगी। सुरक्षा व्यवस्था का नोडल अफसर एसपी सिटी रवींद्र कुमार को बनाया गया है।
विज्ञापन

कबूतर हुए ‘कैद’, पीएम की वापसी के बाद होगी रिहाई
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार को दिन ही त्रिशूल के आसपास के इलाके में मुनादी करके लोगों को कबूतर, गुब्बारे और पतंग न उड़ाने की हिदायत दी गई है। बताया जाता है कि बरेली में कबूतर उड़ाने के शौकीन की तादात अच्छी खासी है, जिन्होंने हजारों की तादात में कबूतर पाल रखे हैं। रोजाना ही इनकी उड़ान पर हजारों रुपये की जीत-हार की बाजी लगती है। कई बार कबूतर 15-20 घंटे तक उड़ान भरते रहते हैं। इसके चलते शुक्रवार से ही शनिवार शाम तक इनकी उड़ान पर रोक लगा दी गई है। ऐसे में कबूतर पालने वालों ने इन्हें पिंजरे में कैद करके रख लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें