बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र में पीलीभीत बाइपास स्थित एक होटल में तिलक समारोह के दौरान गहने और नकदी से भरा बैग चोरी हो गया। यह घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। फुटेज में एक किशोर ने बैग चोरी करते देखा जा रहा है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।