आरोपी साजिद अलापुर थाना क्षेत्र के कस्बा सखानू का रहने वाला था। उसकी दुकान ठेकेदार विनोद ठाकुर के घर के सामने सड़क के दूसरी ओर है। वह करीब दो साल से बाबा कॉलोनी में अपनी बाल काटने की दुकान चला रहा था। उसकी ससुराल बिनावर थाने के ददमई में है। उसकी पत्नी सना वहीं रह रही है। घटना के बारे में जब सना से पूछा गया, उसने जानकारी होने से भी इनकार किया। उसने और उसके मायके वालों ने कहा कि वह गर्भवती भी नहीं है।
मठभेड़ में साजिद को लगी थीं तीन गोलियां
पुलिस मुठभेड़ में मारे गए साजिद के शव का पोस्टमार्टम बुधवार को कराया गया। मुठभेड़ में साजिद को तीन गोलियां लगी थी। दो गोली उसके सीने में लगी हैं और एक गोली उसके पेट में साइड में लगी है।
Budaun Case: आरोपी साजिद की मां बोली- एनकाउंटर में बेटे के मरने का गम नहीं, बच्चों की हत्या का दुख जरूर
मुख्य हत्यारोपी साजिद के पोस्टमार्टम के दौरान पुलिस पीएससी मौजूद रही। उसके शव को पुलिस की सुरक्षा में ही गांव सखानू ले जाया गया। बताया जा रहा है कि सखानू के कब्रिस्तान में उसकी कब्र खोद दी गई है। वहीं उसके शव को दफन किया गया।