फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाको राखे साइयां मार सके न कोई: पुलिया के नीचे पड़ा था बैग, खोल के देखा तो सब सन्न... अंदर थी जिंदा बच्ची

Mon, 01 Jan 2024 07:59 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

पीलीभीत हाईवे पर गरगईया गांव की पुलिया के नीचे उन्हें एक काले रंग का बैग पड़ा हुआ दिखाई दिया। उन्होंने बैग उठा कर देखा तो उसमें एक जीवित बच्ची थी। बच्ची ने स्वेटर व अन्य कपड़े पहने हुए थे।
विज्ञापन
बैग में मिली बच्ची - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के नवाबगंज में किसी ने एक बच्ची को बैग में बंद कर पुलिया के नीचे फेंक दिया। वहां से गुजरी गौ रक्षा विभाग की टीम ने बैग को देख उठाया तो उसमें एक बच्ची थी। सूचना पर पहुंची पुलिस और गौ रक्षा विभाग की टीम उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। जहां डॉक्टरों ने उसका स्वास्थ्य परीक्षण कर उसे स्वस्थ्य बताया। पुलिस ने इसकी सूचना चाइल्ड लाइन को दी है। अब चाइल्ड लाइन की टीम बच्ची को अपने साथ लेकर जाएगी।

विज्ञापन

रविवार की शाम विश्व हिंदू परिषद के गौ रक्षा विभाग अध्यक्ष कमल किशोर शर्मा, रांकित शर्मा, अंकित गोला, राजा कश्यप, राजा प्रजापति, मोहित राठौर, कौशल शर्मा, उदित शर्मा घायल गोवंश पशुओं को दवाई लगाने के लिए तलाश कर रहे थे। इसी बीच पीलीभीत हाईवे पर गरगईया गांव की पुलिया के नीचे उन्हें एक काले रंग का बैग पड़ा हुआ दिखाई दिया। उन्होंने बैग उठा कर देखा तो उसमें एक जीवित बच्ची थी। बच्ची ने स्वेटर व अन्य कपड़े पहने हुए थे।
विज्ञापन

जिसकी सूचना विश्व हिंदू परिषद के गौ रक्षा विभाग अध्यक्ष कमल किशोर शर्मा को दी। जिस पर वह मौके पर पहुंच गए और उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना पर पहुंची 112 पुलिस गौ रक्षा टीम के लोगों को साथ लेकर अस्पताल पहुंची और बच्ची का मेडिकल कराया। चिकित्सकों ने पुलिस की मौजूदगी में कमल किशोर शर्मा को बच्ची सुपर्द कर दी है, पुलिस ने मामले की जानकारी चाइल्ड लाइन को दे दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें