रविवार की शाम विश्व हिंदू परिषद के गौ रक्षा विभाग अध्यक्ष कमल किशोर शर्मा, रांकित शर्मा, अंकित गोला, राजा कश्यप, राजा प्रजापति, मोहित राठौर, कौशल शर्मा, उदित शर्मा घायल गोवंश पशुओं को दवाई लगाने के लिए तलाश कर रहे थे। इसी बीच पीलीभीत हाईवे पर गरगईया गांव की पुलिया के नीचे उन्हें एक काले रंग का बैग पड़ा हुआ दिखाई दिया। उन्होंने बैग उठा कर देखा तो उसमें एक जीवित बच्ची थी। बच्ची ने स्वेटर व अन्य कपड़े पहने हुए थे।
जिसकी सूचना विश्व हिंदू परिषद के गौ रक्षा विभाग अध्यक्ष कमल किशोर शर्मा को दी। जिस पर वह मौके पर पहुंच गए और उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना पर पहुंची 112 पुलिस गौ रक्षा टीम के लोगों को साथ लेकर अस्पताल पहुंची और बच्ची का मेडिकल कराया। चिकित्सकों ने पुलिस की मौजूदगी में कमल किशोर शर्मा को बच्ची सुपर्द कर दी है, पुलिस ने मामले की जानकारी चाइल्ड लाइन को दे दी है।