फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: चंडीगढ़ से घर आई बीटेक की छात्रा ने फंदे से लटककर दी जान, पुलिस ने मोबाइल कब्जे में लिया

Thu, 28 Dec 2023 08:22 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

छात्रा चंडीगढ़ में अपने सैन्यकर्मी पिता के साथ रहकर बीटेक की पढ़ाई कर रही थी। चार दिन पहले ही वह अपने घर आई थी। बुधवार को उसकी मां स्कूल गई थीं। इसी दौरान छात्रा ने आत्महत्या कर ली। 
विज्ञापन
मृतका के घर में जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के थाना बारादरी क्षेत्र की कृष्णा नगर कॉलोनी निवासी 22 वर्षीय बीटेक छात्रा ने अपने घर में दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दे दी। बुधवार को उसका शव कमरे में लटका मिला। मौत की वजह को लेकर अभी असमंजस है। छात्रा का मोबाइल फोन पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन


धर्मेश सक्सेना चंडीगढ़ में सेना में तैनात हैं। उनकी बेटी नैना व बेटा उनके साथ रहकर पढ़ाई करते थे। धर्मेश की पत्नी यहां कृष्णा नगर में रहती हैं और निजी स्कूल में शिक्षिका हैं। 

छात्रा की मां गई थीं स्कूल 
बारादरी इंस्पेक्टर ने बताया कि चार दिन पहले छात्रा बरेली अपनी मां के पास आई थी। बुधवार को नैना की मां अपने स्कूल गई थीं। घर में वह अकेली थी। शाम को मां घर लौटीं तो देखा कि नैना का शव कमरे में पंखे के सहारे दुपट्टे से लटक रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बदहवास मां ने आसपास के लोगों को बुलाया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इंस्पेक्टर ने बताया कि छात्रा का मोबाइल फोन लॉक है। 

ये भी पढ़ें- School Closed: कड़ाके की ठंड का असर... इस जिले में कक्षा आठ तक के सभी स्कूल 31 दिसंबर तक बंद

परिवार आत्महत्या की वजह नहीं बता पा रहा है। छात्रा के भाई से बात हुई है। वह सुबह तक चंडीगढ़ से आ जाएगा। उससे पूछताछ की जाएगी। अगर घटना में किसी का दोष हुआ तो परिजनों से तहरीर लेकर कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें