बरेली के थाना बारादरी क्षेत्र की कृष्णा नगर कॉलोनी निवासी 22 वर्षीय बीटेक छात्रा ने अपने घर में दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दे दी। बुधवार को उसका शव कमरे में लटका मिला। मौत की वजह को लेकर अभी असमंजस है। छात्रा का मोबाइल फोन पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
धर्मेश सक्सेना चंडीगढ़ में सेना में तैनात हैं। उनकी बेटी नैना व बेटा उनके साथ रहकर पढ़ाई करते थे। धर्मेश की पत्नी यहां कृष्णा नगर में रहती हैं और निजी स्कूल में शिक्षिका हैं।
छात्रा की मां गई थीं स्कूल
बारादरी इंस्पेक्टर ने बताया कि चार दिन पहले छात्रा बरेली अपनी मां के पास आई थी। बुधवार को नैना की मां अपने स्कूल गई थीं। घर में वह अकेली थी। शाम को मां घर लौटीं तो देखा कि नैना का शव कमरे में पंखे के सहारे दुपट्टे से लटक रहा है।