फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushman Card: पीलीभीत के 4200 रसोइयों को मिलेगा 'आयुष्मान' का लाभ, बीएसए ने मांगा ब्योरा

Sun, 11 Feb 2024 05:13 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

शासन के निर्देश के बाद पीलीभीत के बीएसए ने रसोइयों से संबंधित विवरण मांगा है। आयुष्मान कार्ड बनने से 4200 रसोइयों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
ayushman card - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अब परिषदीय स्कूलों में प्रधानमंत्री पोषण योजना के तहत रसोइयों को भी आयुष्मान कार्ड से इलाज की सुविधा मिलेगी। शासन के निर्देश के बाद पीलीभीत के बीएसए ने रसोइयों से संबंधित विवरण मांगा है। आयुष्मान कार्ड बनने से 4200 रसोइयों को लाभ मिलेगा।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के तहत लाभार्थी को पांच लाख रुपये का फ्री इलाज दिया जाता है। अभी हाल में ही जारी बजट में इस योजना में आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ता को भी शामिल किया गया है। इसके साथ ही बेसिक स्कूलों में तैनात रसोईयों को भी योजना का लाभ देने की घोषणा की गई थी। इसके बाद मध्यान्ह भोजन प्राधिकरण के निदेशक ने सभी जिलों से इसकी जानकारी मांगी। 

UP: डेढ़ माह पहले कोर्ट मैरिज... अब कलेक्ट्रेट में बीवी ने पीटा, शर्म में युवक ने किया ऐसा कांड; अफसर भी चौंके
विज्ञापन


कहा था कि पीएम पोषण से जुड़ी सभी रसोइयों को स्वास्थ्य बीमा के लाभ से जोड़ा जाए। निदेशक के इस आदेश पर जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ने सभी खंड विकास अधिकारियों से उनके क्षेत्र की रसोईयों से संबंधित जानकारी मांगी है। कहा गया है कि उन्हें आयुष्मान योजना से लाभान्वित किया जाए। बीएसए के इस निर्देश पर सभी को योजना से जोड़ने की कवायद शुरू कर दी गई है। बता दें कि जिले में 4200 रसोइया मौजूदा समय में तैनात हैं।
विज्ञापन


जिला बेसिक शिक्षाधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि शासन के आदेश पर स्कूलों में तैनात रसोईयों को प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना से जोड़ा जा रहा है। इसके लिए खंड विकास अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें