फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गश्त पर निकली पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
हजारा थाने में गिरफ्तार आरोपी। संवाद - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पूरनपुर। गश्त पर निकली पुलिस टीम पर जानलेवा हमला कर फायरिंग की गई। पुलिस ने तमंचा कारतूस और एक बाइक सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। बाइक पर भी फर्जी नंबर डाला गया था। दोनों पर रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

एसओ हजारा हरीशवर्धन सिंह ने बताया कि एसआई सुभाष यादव के नेतृत्व पुलिस टीम बाजार घाट क्षेत्र में गश्त को गई थी। इस दौरान शातिर बदमाशों ने पुलिस टीम पर जानलेवा हमला कर फायर कर दिया। पुलिस टीम ने अपने को बचाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोप गांव आजादनगर निवासी लक्खी उर्फ लखविंदर सिंह और सिंघाड़ा उर्फ टाटरगंज निवासी सुखविंदर सिंह उर्फ गोली को गिरफ्तार किया गया।
आरोपियों के पास से एक तमंचा और कारतूस, खोखा कारतूस बरामद किया गया। आरोपियों से बरामद बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाई गई थी। दोनों पर रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया गया। एसएचओ ने बताया कि लक्खी पर लूट, जान से मारने की नियत से हमला करने, गैंगस्टर की रिपोर्ट पूर्व में दर्ज की गई थी। जबकि सुखविंदर सिंह जान से मारने की नियत से फायर करने की रिपोर्ट दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें