फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबूतरबाजी के विवाद में भाजपा नेता पर किया फायर

विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती भाजपा के मंडल अध्यक्ष शेखर पाल।
विज्ञापन
बरेली। कबूतरबाजी को लेकर हुए विवाद में संजयनगर में भाजपा नेता शेखर पाल पर तलवार से हमला कर जख्मी कर दिया और फायर भी किया। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

संजयनगर निवासी शेखर पाल भाजपा के हरमिलाप मंडल के उपाध्यक्ष हैं। बताया कि उनके मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह को कबूतरबाजी का शौक है और उन्होंने कई कबूतर पाल रखे हैं। पड़ोस में रहने वाले लोग पटाखे चलाकर उनके कबूतरों को परेशान कर रहे थे। इसको लेकर दो दिन पहले दोनों पक्षों में विवाद हुआ था, लेकिन मामला पुलिस में जाने पर समझौता हो गया था। इसी रंजिश में रविवार शाम जब शेखर मंदिर से लौट रहे थे तो दूसरे पक्ष के लोगों ने उन्हें घेरकर तलवार से हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। फिर आरोपी फायरिंग करते हुए भाग निकले। परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना देकर शेखर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। उनके हाथ और सिर में गंभीर चोटें आई हैं। इंस्पेक्टर बारादरी नीरज मलिक ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज की जा रही है, लेकिन गोली चलाने की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें