फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Atiq Ashraf Murder: अशरफ ने 28 मार्च को ही जता दी थी हत्या की आशंका, बोला था- दो सप्ताह बाद निपटा दिया जाऊंगा

Sun, 16 Apr 2023 07:46 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाल ब्यूरो, बरेली

सार

Atiq Ashraf Murder news: प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अशरफ करीब ढाई साल से बरेली जेल में बंद था। उसे उमेश पाल हत्याकांड में बी वारंट पर प्रयागराज ले जाया गया था।
विज्ञापन
प्रयागराज में अतीक अहमद और अशरफ की हत्या - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज के धूमनगंज थाने में हुई घटना से साफ हो गया है कि अशरफ को अपने हश्र का अंदाजा पहले से था। शायद तभी उसने पिछली पेशी पर बरेली लौटते ही जेल गेट पर पत्रकारों से दो सप्ताह बाद अपनी मौत का अंदेशा जता दिया था। दो दिन बाद आई उसकी बहन आयशा ने भी इसी बात को आगे बढ़ाया था। अब अशरफ की इतने ही वक्त में हत्या के बाद कई तरह की बातें लोगों की जुबां पर हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Atiq Killed: अखिलेश बोले- ये अपराध की पराकाष्ठा, ओवैसी ने कहा- एनकाउंटर का जश्न मनाने वाले हत्या के जिम्मेदार

28 मार्च को प्रयागराज में पेशी के बाद अशरफ को बरेली लाया गया था। वहां जेल गेट पर उसने पत्रकारों से कहा था कि एक बड़े अधिकारी ने उसे धमकी दी है कि दो सप्ताह बाद जेल से निकालकर निपटा दिए जाओगे। पत्रकारों ने जब अधिकारी का नाम पूछा तो अशरफ का जवाब था कि वह फिलहाल अफसर का नाम नहीं बताएगा पर उसके साथ कोई घटना होगी तो अफसर का नाम लिखा बंद लिफाफा सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश व सीएम के पास पहुंच जाएगा।

28 मार्च को अशरफ ने यह कहा था 

विज्ञापन
विज्ञापन

12 अप्रैल को इशारे में जताया था खतरा 

12 अप्रैल को जब अशरफ को दोबारा बरेली से प्रयागराज ले जाया जा रहा था तो पुलिस ने मीडिया से उसे बात नहीं करने दी। इस बीच अशरफ ने दो अंगुलियां उठाकर पत्रकारों से कहा कि दो सप्ताह हो चुके हैं, मतलब कि उसने फिर उसी बात का अंदेशा जताया था कि उसे खतरा है।

संबंधित खबर- प्रयागराज से बड़ी खबर : अतीक और अशरफ की गोली मारकर हत्या, मेडिकल कॉलेज के पास हुई वारदात

पिछले दिनों जब उसकी बहन आयशा बरेली आई तो उसने कहा कि यूपी एसटीएफ के एक बड़े अधिकारी ने उसके भाई पूर्व विधायक अशरफ को निपटाने की चेतावनी दी है। हालांकि आयशा ने भी अधिकारी का नाम नहीं बताया था। उसके बाद आयशा और अशरफ की पत्नी जैनब को भी आरोपी बना दिया गया।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें