फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: आशा कर्मियों ने राज्य कर्मचारी का मांगा दर्जा, छह माह में मांगें न मानने पर आंदोलन की चेतावनी

Mon, 23 Sep 2024 12:45 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर

सार

आशा संगनियों और कार्यकर्ताओं ने अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया। जिसमें बताया गया कि शासन द्वारा दी जा रही धनराशि से उनका परिवार चलाना काफी कठिन है। ऐसे में उन लोगों को राज्य कर्मचारी का दर्जा देते हुए निश्चित मानदेय तय किया जाए। 
विज्ञापन
आशा कर्मियों ने प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा ज्ञापन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर में मानदेय बढ़ाने समेत कई मांगों को पूरा किए जाने के लिए आशा कार्यकर्ता व आशा संगिनी सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचीं और प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन दिया। आशा कार्यकर्ताओं ने मांगों का संज्ञान न लिए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

विज्ञापन

 
सामाजिक संगठन आपकी आवाज के बैनर तले कलक्ट्रेट पहुंचीं आशा संगनियों और कार्यकर्ताओं ने अतिरिक्त मजिस्ट्रेट महेश कैथल को ज्ञापन देकर बताया कि शासन द्वारा दी जा रही धनराशि से उनका परिवार चलाना काफी कठिन है। ऐसे में उन लोगों को राज्य कर्मचारी का दर्जा देते हुए निश्चित मानदेय तय किया जाए। 

उनको दी जा रही प्रोत्साहन राशि का भुगतान समय पर होना सुनिश्चित किया जाए। सभी योग्यताधारी आशा कार्यकर्ता, आशा संगिनी को एएनएम पद पर नियुक्त किए जाने की आयु सीमा 35 से बढ़ाकर 50 वर्ष तक की जाए। इसके आवा श्रमयोगी मान धन के लिए उम्र की सीमा का निर्धारण हटाया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

छह माह में पूरी की जाएं मांगे 
सेवाकाल में मृत्यु के बाद परिजनों को योग्यतानुसार सेवा नियुक्ति प्रदान की जाए और दुर्घटना बीमा 50 लाख रुपये बिना किसी देय के निर्धारित हो। उन लोगों की मांग है कि सभी मांगों को छह महीने के अंदर लागू किया जाए वरना वे लोग आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। 

अतिरिक्त मजिस्ट्रेट ने मांगों का संज्ञान लिए जाने का आश्वासन दिया है। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम पांडेय, नगर अध्यक्ष सुमन श्रीवास्तव, सीमा आर्या, अर्पणा दीक्षित, आरती वर्मा, माधुरी देवी, शशि गुप्ता, अनीता, नीतू पाल, पुष्पा आदि मौजूद रहीं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें