फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवैसी का सवाल: कर्नाटक की मुस्लिम बेटियों के लिए पीएम ने क्या किया? सपा-बसपा पर भी बरसे

Thu, 10 Feb 2022 05:07 PM IST
Vikas Kumar अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

ओवैसी ने तीन तलाक के मुद्दे को एक फरेब बताया। उन्होंने कहा देश के प्रधानमंत्री ने कहा था कि वह तीन तलाक का कानून मुस्लिम महिलाओं के लिए लाए हैं। अगर उन्हें मुस्लिम महिलाओं से हमदर्दी होती तो संसद में अपने भाषण के दौरान कर्नाटक की मुस्लिम बेटियों के लिए क्यों कुछ नहीं बोले।
विज्ञापन
एमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में राधा माधव के सामने ग्राउंड में हुई सभा में एएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कर्नाटक के हिजाब का मुद्दा उठाते हुए कहा कि संविधान हर किसी को अपने मनपसंद कपड़े पहनने की इजाजत देता है जहां तक हिजाब का सवाल है, हिजाब इस्लाम का जरूरी हिस्सा है। उन्होंने एक उदाहरण में यह भी कहा कि यमन की हिजाब पहनने वाली लड़की ने भी नोबेल पुरस्कार प्राप्त किया। इस मामले में उन्होंने सपा और भाजपा को भी खींचा उन्होंने कहा इस मुद्दे पर दूसरी पार्टियों को बोलना चाहिए था। मगर सिर्फ एएमआईएम ने ही इस मामले में आवाज उठाई।

विज्ञापन

ओवैसी ने तीन तलाक के मुद्दे को एक फरेब बताया। उन्होंने कहा देश के प्रधानमंत्री ने कहा था कि वह तीन तलाक का कानून मुस्लिम महिलाओं के लिए लाए हैं। अगर उन्हें मुस्लिम महिलाओं से हमदर्दी होती तो संसद में अपने भाषण के दौरान कर्नाटक की मुस्लिम बेटियों के लिए क्यों कुछ नहीं बोले।

इसके अलावा मॉब लिंचिंग सहित तमाम मुस्लिमों की समस्याओं को उठाते हुए उन्होंने कहा की समाजवादी और बसपा को वोट दिया लेकिन उन्होंने इंसाफ नहीं किया और अब उत्तर प्रदेश के हालात यह हैं कि जिसकी आवाज होगी उसका काम होगा। उन्होंने कहा कि अब वह दरी बिछाने का काम नहीं करेंगे बल्कि अपना हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें