फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐरन की प्रियंका गांधी से हुई चुनाव की रणनीति पर बात

विज्ञापन
लखनऊ में प्रियंका गांधी के साथ बैठक में शामिल प्रवीण सिंह ऐरन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

लखनऊ में हुई प्रदेश भर के कांग्रेस के प्रमुख नेताओं और पदाधिकारियों की बैठक
विज्ञापन

बरेली जिलाध्यक्ष अशफाक सकलैनी, महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला भी हुए शामिल

बरेली। अखिल भारतीय कांग्रेस की महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने लखनऊ में अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान पार्टी पदाधिकारियों और नेताओं के साथ बैठक की। इसमें विधान सभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

पहले रोज यानी शुक्रवार को सलाहकार और रणनीति कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक हुई थी। इसमें प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के साथ बरेली से सलाहकार और रणनीति कमेटी के सदस्य पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन भी शामिल हुए। उन्होंने कई सुझाव भी दिए। प्रियंका गांधी ने उनसे विधान सभा चुनाव अभियान और पार्टी के कार्यक्रमों पर विचार-विमर्श भी किया। प्रियंका गांधी ने प्रदेश में शुरू होने वाली प्रतिज्ञा और हम वचन निभाएंगे यात्रा की जानकारी दी। दूसरे दिन शनिवार को जिला और महानगर अध्यक्षों की बैठक हुई। इसमें बरेली जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी, महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला के अलावा प्रदेश सचिव चौधरी असलम मियां शामिल हुए। विधान सभा चुनाव को लेकर मंथन करते हुए अध्यक्षों से राय भी ली गई। जिला और महानगर अध्यक्षों ने संगठन की स्थिति और क्षेत्र में किए गए कार्यक्रमों की रिपोर्ट प्रस्तुत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें