फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान गणेश की स्तुति में गूंजे भजन

विज्ञापन
जवाहर चौक में विध्नहर्ता की पूजा अर्चना करते श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

गणेश महोत्सव के दूसरे दिन भी कई जगह रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन

बरेली। गणेश महोत्सव के दूसरे दिन भी गणेश महोत्सव समिति की ओर से राजेंद्रनगर में कई रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए। तमाम भक्तों ने घरों में भी गणेश जी का पूजन किया।
विज्ञापन

राजेंद्रनगर के वीर छत्रपति शिवाजी चौक पर बने गणपति पंडाल में गणेश महोत्सव आयोजन प्रबंध समिति के तत्वावधान में पंडितों ने विधिविधान से पूजन कराया। मुख्य अतिथि सांसद संतोष गंगवार ने गणेश प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जिसके बाद सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रम हुए। वृंदावन की भजन गयिका खुशबू राधा ने श्री कृष्ण के भजन गए। कार्यक्रम का समापन फूलों की होली से हुआ। महाआरती सेवा समिति ने दो सौ दीपकों से भगवान गणेश की महाआरती की। शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार ने बच्चों को पुरस्कार बांटे। कार्यक्रम में संयोजक अभय भटनागर, सह सयोजक अमित सक्सेना, पार्षद सतीश कातिब, मोहित अरोरा, राजेंद्र गुलाटी, डॉ. शुभम अग्रवाल, विकास नागपाल, सुनील गुप्ता, वंश लक्ष्य, गर्वित, आकाश उपस्थिति रहे।
मराठा बुलियन एसोसिएशन के तत्वावधान में गणेश महोत्सव समिति ने भगवान गणेश की स्तुति की। श्रद्धालुओं ने भोले और मां पार्वती के भजन गाए। बीच-बीच गणपति बप्पा मोरया... मंगल मूर्ति मोरया का जयघोष भी किया। महामंत्री अनिल पाटिल ने बताया कि कोरोना की वजह से इस बार सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं किया गया है। पांचवे दिन गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में प्रमोद मराठा, डॉ. महिपाल पुरी, निमित गोयल, विजय पारिख, मिथलेश मिश्रा उपस्थित थे। श्री गणेश महोत्सव समिति शाहबाद के अरुण वर्मा ने बताया कि कोरोना की वजह से घर में ही पूजन कर रहे हैं। मंगलवार को प्रदोष पूजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें