फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बहन से मिलने पर टोका तो अर्जुन को मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। अर्जुन हत्याकांड की मुख्य वजह प्रेमप्रसंग में बाधक होना निकली है। स्थानीय लोगों से पुलिस की पूछताछ के बाद ये साफ हुआ कि अर्जुन की बहन और पड़ोसी कुश का प्रेमप्रसंग था। इसमें आड़े आने पर अर्जुन को रास्ते से हटा दिया गया। हालांकि अर्जुन के परिवार ने आरोप लगाया कि कुश अपने साथियों के संग उनकी बेटी को उठा ले जाने की धमकी दे रहा था।
विज्ञापन

सोमवार रात हुई घटना के बाद से ही प्रेम-प्रसंग की चर्चा सामने आ रही थी। पुलिस ने रात से ही दबिश देनी शुरू की तो घटना के पीछे की वजह सामने आने लगी। हालांकि पिता ने आरोपियों के खिलाफ जो तहरीर दी, उसमें इस तरह के आरोप का जिक्र नहीं किया। बावजूद प्राथमिक जांच में ये बात सामने आई कि अर्जुन की बहन का कुश से प्रेमप्रसंग था। अर्जुन को इस बात की जानकारी हो गई थी। उसने बहन पर सख्ती करने के साथ ही कुश से भी नाराजगी जताई थी। इसी बात को लेकर दोनों ओर से गुटबाजी हो रही थी। इनमें कुश का दांव लग गया और उसने अर्जुन की हत्या कर दी। एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि प्राथमिक जांच में अर्जुन की बहन और पड़ोसी कुश की बातचीत सामने आई है।

परिवार का आरोप- बेटी से करता था छेड़खानी
- अर्जुन के परिवार के लोगों ने पोस्टमाॅर्टम हाउस पर प्रदर्शन किया तो कुश पर मोहल्ले में दबंगई दिखाने का आरोप लगाया। मां गुड़िया देवी ने बताया कि उनके दो बेटे करन और अर्जुन और एक बेटी है। अर्जुन ने इंटर पास किया था और अगली कक्षा में प्रवेश का फाॅर्म लेने सोमवार को गया था। वह पढ़ाई के अलावा पेंट व रात में डीजे का काम करता था और परिवार की कमाई का सहारा था। बताया कि कुश ने मोहल्ले का माहौल खराब कर रखा था। अर्जुन की बहन ने हाईस्कूल पास करने के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। कुश उसी को घर से उठा ले जाने की धमकी दे रहा था। अर्जुन को ये बात खराब लगी थी, उसने विरोध किया तो कुश ने उसे बुलाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

-
रामपुर-दिल्ली रूट के वाहन हुए प्रभावित
- चौकी चौराहा से चौपुला मार्ग आगे रामपुर होते हुए मुरादाबाद व दिल्ली हाईवे को जोड़ता है। इस लिहाज से इस ओर आने जाने वाले वाहन फंसने लगे। करीब आधा घंटा तक वाहनों का संचालन प्रभावित रहा। हालांकि पुलिस ने परिवार को मनाकर सड़क से हटा दिया, लेकिन एक घंटा तक वाहनों को यहां से धीमे धीमे ही गुजारा जा सका। एसपी सिटी के साथ दो सीओ, सीओ एलआईयू विजय राणा व शहर के आठ थानों के प्रभारी मौके पर अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। महिलाओं के हंगामे को देखते हुए महिला पुलिस भी बड़ी संख्या में बुलाई गई थी।

सिर में ही ही फंस गई थी गोली
- अर्जुन के शव का पोस्टमाॅर्टम डॉक्टरों के पैनल से कराया गया, उसके सिर में ही गोली फंसी मिली। कान के पीछे ही गोली मारी गई थी। गोली दूसरी पार नहीं निकली तो शव को जिला अस्पताल भेजकर एक्सरे कराया गया। इसमें सिर में गोली फंसी होने की पुष्टि हुई। सिर की कई नसें क्षतिग्रस्त होने व ज्यादा रक्तस्राव की वजह से मौत होने की पुष्टि हुई।
-
पुलिस पर लगाया घायल करने का आरोप
हंगामे व पुलिस से उलझने के दौरान हाथ में चोट आने से अर्जुन की मां गुड़िया व एक अन्य महिला घायल हो गईं। दोनों को अधिकारियों ने तुरंत जिला अस्पताल भेजकर उपचार कराया। इस दौरान मौके पर मौजूद परिवार की महिलाओं ने आरोप लगाया कि महिला पुलिसकर्मियों ने अभद्रता की जिसकी वजह से उन लोगों को चोटें आईं हैं। हालांकि अधिकारियों ने इस आरोप को निराधार बताया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें