शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय महामंत्री एवं जिला अध्यक्ष संजय सिंह के नेतृत्व में शिक्षकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने डीएम उमेश प्रताप सिंह से मिला। पहले सभी ने डीएम को गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया। फिर शिक्षकों की समस्याओं से अवगत कराया। डीएम ने शिक्षकों को उनकी समस्याओं के समाधान को आश्वस्त किया।
साथ ही उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं को जिले में प्राथमिकता के आधार पर लागू किया जाएगा, जिसमें सभी शिक्षक कर्मचारी पूरा सहयोग करें। कोरोना संक्रमण के बढ़ने के कारण शासन की गाइडलाइंस का पालन करें। सावधानी रखें और शत-प्रतिशत टीकाकरण कराएं।
बताया कि 15 से 18 वर्ष के बच्चों का टीकाकरण चल रहा, इस कार्य में विशेष सहयोग करें और सभी शिक्षक कर्मचारी बूस्टर डोज अवश्य लें। प्रतिनिधिमंडल में संघ के जिला मंत्री देवेश वाजपेयी, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुनीश मिश्र, कोषाध्यक्ष रविंद्र पाल प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष यशपाल सिंह यादव, जिला मीडिया प्रभारी राजकुमार तिवारी, जिला संगठन मंत्री नितिन मिश्रा, अरविंद त्रिपाठी आदि शामिल रहे।