11 अक्तूबर से शुरू होगा संचालन... समय सारिणी जारी, बुकिंग शुरू
बरेली। त्योहारी सीजन के मद्देनजर विशेष गाड़ियों की घोषणा का सिलसिला जारी है। रेलवे ने बरेली होते हुए एक और विशेष गाड़ी की समय सारिणी जारी की है। यह गाड़ी योगनगरी ऋषिकेश-सियालदह के बीच अप-डाउन छह-छह फेरों के लिए चलाई जाएगी। अब तक बरेली होते हुए 28 जोड़ी यानी 56 विशेष गाड़ियों की समय सारिणी जारी की जा चुकी है।
सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि 04312 योगनगरी ऋषिकेश-सियालदह विशेष गाड़ी 11 अक्तूबर से 15 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को योगनगरी ऋषिकेश से दोपहर 3:20 बजे चलने के बाद रात 8:46 बजे बरेली आएगी और अगले दिन रात 11 बजे सियालदह पहुंचेगी। 04311 योगनगरी ऋषिकेश-सियालदह विशेष गाड़ी 13 अक्तूबर से 17 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार को सुबह पांच बजे सियालदह से चलने के बाद अगले दिन सुबह 5:36 बजे बरेली आएगी और दोपहर 12 बजे योगनगरी ऋषिकेश पहुंचेगी।
इस विशेष गाड़ी को दोनों ओर से बरेली समेत हरिद्वार, मुरादाबाद, आलमनगर, राय बरेली, प्रताणगढ़, वाराणसी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, भाबुआ, सासाराम, गया, कोडरमा, पारसनाथ, धनबाद, आसनसोल, दुर्गापुर, बर्धमान, बंडल, नैहाटी स्टेशनों पर भी ठहराव दिया जाएगा। संवाद