फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umesh Pal Murder Case: अतीक अहमद के भाई अशरफ की मदद करने वाला एक और सिपाही गिरफ्तार

Mon, 13 Mar 2023 03:48 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली / पीलीभीत

सार

प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड में नामजद माफिया अतीक अहमद का भाई अशरफ बरेली जिजा जेल में बंद है। जेल में उसे वीआईपी ट्रीटमेंट दिया जाता था। इस मामले में एक और बड़ी कार्रवाई हुई है। एसआईटी ने एक और सिपाही को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
बरेली जेल में बंद है अशरफ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली जिला जेल में बंद माफिया अतीक अहमद के भाई अशरफ से अवैध तरीके से उसके गुर्गों की मुलाकात करने के मामले में एसआईटी लगातार गिरफ्तारी कर रही है। अब एसआईटी ने पीलीभीत जेल के आरक्षी मनोज गौड़ को गिरफ्तारी की है। मनोज एक महीने पहले तक बरेली जिला जेल में तैनात था। 

विज्ञापन


मनोज इससे पहले पकड़े गए बरेली जेल के आरक्षी शिवहरि अवस्थी के साथ मिलकर प्रयागराज से आने वाले गुर्गों की बिना पर्ची के अशरफ से जेल में अलग जगह ले जाकर मुलाकात करवाता था। सर्विलांस रिकॉर्ड में उसका नंबर मिलने के बाद कई और सबूत जुटाकर सोमवार को उसकी गिरफ्तारी की गई।




सात मार्च को बरेली जिला जेल में तैनात सिपाही शिवहरि अवस्थी और जेल में सब्जी की सप्लाई करने वाले नन्हे उर्फ दयाराम को एसओजी और सर्विलांस की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया था। इसके बाद जेल में अशरफ से मुलाकात करने वाले दो गुर्गों की गिरफ्तारी हुई। 
विज्ञापन


उमेश पाल हत्याकांड: बरेली जेल में 10 फरवरी को भी अशरफ से मिले थे शूटर, फर्जी आईडी का किया था इस्तेमाल

सिपाही शिवहरि पर आरोप है कि वह जेल में बिना पर्ची के अशरफ की मुलाकात उसके गुर्गों से अलग करवाता था। उसके गुर्गों से रुपये लेकर अशरफ तक पहुंचाता था। वहीं नन्हे पर आरोप है कि वह खाने-पीने की चीजें अशरफ तक पहुंचाता था। अब तक इस मामले में पांच लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। 

एसआईटी कर रही है मामले की जांच 

अशरफ से जेल में मुलाकात करने वाले गुर्गों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। इनमें अशरफ, उसका का साला सद्दाम और उसका साथी लल्ला गद्दी भी शामिल है। इस मामले की जांच एसआईटी कर रही है। सद्दाम और लल्ला गद्दी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिशें दे रही हैं। 
विज्ञापन

जेल में अशरफ से मिले थे शूटर 

प्रयागराज पुलिस ने एनकाउंटर और गिरफ्तारियों के बाद ही खुलासा कर दिया था कि उमेश पाल की हत्या की योजना साबरमती जेल में बंद अतीक अहमद और बरेली जेल में बंद उसके भाई अशरफ ने बनाई थी। शूटरों ने 10 और 11 फरवरी को बरेली जेल में अशरफ से मुलाकात की थी। इनमें विजय चौधरी उर्फ  उस्मान, गुलाम और अजहर समेत नौ लोग शामिल थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें