फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: फार्मेसी में पहले स्थान पर रहीं अंजलि, राज्यपाल ने दिया स्वर्ण पदक

Thu, 15 Aug 2024 04:32 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। श्रीराममूर्ति स्मारक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी की छात्रा अंजलि इंडियन (बैच 2020-24) ने बैचलर ऑफ फार्मेसी परीक्षा में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय (एकेटीयू) में प्रथम स्थान हासिल किया है। 13 अगस्त को लखनऊ में आयोजित हुए एकेटीयू के 22वें दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने अंजलि को स्वर्ण पदक देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

अंजलि ने 9.20 सीजीपीए के साथ विवि में प्रथम रैंक हासिल की है। उन्होंने सफलता का श्रेय शिक्षकों व अभिभावकों को दिया है। अंजली का कहना है कि रेलवे में ऑफिस सुपरिटेंडेंट के पद से सेवानिवृत्त पिता अनिल चंद्रा ने उन्हें इंडियन सरनेम दिया। एलआईसी में प्रशासनिक अधिकारी मां अंजू चंद्रा ने पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने में सहयोग किया। इस उपलब्धि पर ट्रस्ट अध्यक्ष देव मूर्ति, सचिव आदित्य मूर्ति, सीईटी के प्राचार्य डॉ. प्रभाकर गुप्ता, फार्मेसी की निदेशक डॉ. आरती गुप्ता व प्लेसमेंट सेल निदेशक डॉ. अनुज कुमार ने अंजली को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें