फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मुठभेड़ में 25 हजार रुपये का इनामी पशु तस्कर गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल

Tue, 09 Jul 2024 06:01 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के हाफिजगंज इलाके में पुलिस ने सोमवार की रात एक पशु तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। उसका साथी मौका पाकर फरार हो गया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के हाफिजगंज इलाके में पुलिस ने सोमवार रात मुठभेड़ में 25 हजार रुपये के इनामी पशु तस्कर को दबोच लिया। तस्कर के पैर में गोली लगी है। उसका साथी फरार हो गया। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर कुछ दिन पहले अहमदाबाद नहर की पटरी के पास गोकशी की घटना को अंजाम दिया था। 

विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक जगत सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ दिन पूर्व सेंथल से अहमदाबाद जाने वाले मार्ग पर गोकशी की वारदात को अंजाम देने वाले तस्कर बाइक से घूम रहे हैं। इस पर प्रभारी निरीक्षक जगत सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। 

पुलिस टीम पर की थी फायरिंग 
प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक पुलिस ने बाइक सवार संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया। इस पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। इसमें एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे दबोच लिया। इस बीच उसका साथी मौका पाकर फरार हो गया। 
विज्ञापन


पकड़ा गया तस्कर कामिल कुरैशी है। वह थाना बारादरी क्षेत्र के मोहल्ला कोट का रहने वाला है। उस पर 25 हजार रुपये इनाम भी घोषित था। पूछताछ में कामिल ने फरार साथी का नाम सलीम उर्फ हड्डी निवासी मोहल्ला कोट बताया। पुलिस ने घायल तस्कर को नवाबगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें