आंवला और बदायूं में जनसभा करेंगे अखिलेश
सपा मुखिया अखिलेश यादव बृहस्पतिवार को आंवला और बदायूं लोकसभा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा करेंगे। वे दोपहर 12.15 बजे बरेली एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से हेलीकॉप्टर के जरिये बदायूं के बहेड़ी जाएंगे। एआरटीओ ऑफिस के सामने मैदान में वह सपा प्रत्याशी आदित्य यादव के समर्थन में जनसभा करेंगे। इसके बाद हेलिकॉप्टर से देवचरा बाजार के सामने मैदान में आंवला सपा प्रत्याशी नीरज मौर्य के समर्थन में रैली करने पहुंचेगे।