अखिलेश ने संकेत दिए कि दिल्ली के गठबंधन पर सपा भी यही व्यवहार करेगी। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि पूर्व मंत्री आजम खां और उनके परिवार को साजिश के तहत फंसाया गया है। हमें न्यायालय से उम्मीद है कि उन्हें न्याय मिलेगा। उन्होंने मध्य प्रदेश चुनाव में गठबंधन के तहत कांग्रेस से सीट न मिलने पर भी असंतोष जताया।
अखिलेश यादव ने कन्नौज की घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि वहां के सांसद ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की लेकिन कुछ नहीं हुआ। बाद में पुलिसकर्मी ही कहने लगे कि उनके साथ कोई दुर्व्यवहार नहीं हुआ।