फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर में अखिलेश बोले: तिकुनिया कांड का जवाब जनता वोट से देगी, बेरोजगारी-महंगाई को लेकर BJP पर साधा निशाना

Thu, 09 May 2024 08:14 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी

सार

तिकुनिया कांड का जिक्र करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार के मंत्री के बेटे ने थार से किसानों को कुचल दिया। उसमें किसानों के साथ ही पत्रकार की भी जान चली गई थी।
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी में भाजपा पर बरसे अखिलेश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शहर के जीआईसी मैदान में गुरुवार की दोपहर बाद करीब तीन बजे चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जो किसानों की आय दोगुनी करने की बात कहते थे, वह लोग किसानों के लिए तीन काले कानून ले आए। अच्छी बात यह है कि यूपी ही नहीं, बल्कि पूरे देश के किसान एकजुट होकर तीनों काले कानूनों को लेकर आंदोलन किया, तीनों काले कानून वापस हो गए, लेकिन एक हजार से अधिक हमारे किसान शहीद हो गए थे, जिनके परिवार आज तक न्याय के लिए भटक रहे हैं। हमारी सरकार बनती हैं तो पीड़ित परिवारों को न्याय देने के साथ ही आर्थिक मदद की जाएगी।

विज्ञापन
Trending Videos

तिकुनिया कांड का जिक्र करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार के मंत्री के बेटे ने थार से किसानों को कुचल दिया। उसमें किसानों के साथ ही पत्रकार की भी जान चली गई थी। यह लोग भी आज भटक रहे हैं। कहा कि थार का जवाब हमकों वोट से देना होगा। युवाओं का मुद्दा उठाने कहा कि अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा धक्का युवाओं को लग रहा है। पहले तो वैकेंसी नहीं निकली। जब निकली है तो उसका पेपर लीक हो जाता है। हमारा युवा कड़ी मेहनत कर नौकरी के लिए प्रयास करता है। परीक्षा देने जाता है और जब वह घर लौटकर आता है तो पता चलता है कि पेपर लीक हो गया। कहा कि मुख्यमंत्री पीपर लीक करने के मामले नहीं रोक पा रहे हैं।
विज्ञापन

बोले कि हमारे युवा अग्निवीर की नौकरी बिल्कुल भी स्वीकार नहीं करेंगे। हमारी सरकार बनती हैं तो इसको पक्की नौकरी कर युवाओं को वर्दी पहनाने का काम करेंगे। कहा कि मौजूदा समय में खाकी वर्दी भी हम लोगों को परेशान कर रही है, लेकिन उनको यह नहीं पता कि जिस तरह फौज की नौकरी चार साल की हो गई है उसी तरह पुलिस की नौकरी भी तीन साल की हो जाएगी। कहा कि भाजपा सरकार सब कुछ बेच रही है। सभी सरकारी नौकरी संविदा पर कर देंगे और पुलिस की नौकरी तीन साल की कर देगी। महंगाई लगातार बढ़ रही है, जिससे हर वर्ग परेशान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें