पीलीभीत। लईक अहमद से नरेश बनाकर एक युवती को 12 साल पहले प्रेमजाल में फंसा लिया। युवती ने दो बच्चों को जन्म दिया। बाद में आरोपी के घर जाने पर युवती को पता चला कि वह नरेश नहीं बल्कि लईक है। पुलिस ने धोखाधड़ी कर दुष्कर्म करने, एससी एसटी, मारपीट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
सुनगढ़ी थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी युवती ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें उसने कहा कि 12 साल पहले नरेश ने उसे प्रेमजाल में फंसा लिया। शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। कई बार शादी को कहा, मगर आरोपी टाल मटोल करता रहा। इसी दौरान दो बच्चों का जन्म हुआ। आरोपी अपने साथ पीड़िता को बरेली के कसबा किच्छा स्थित अपने घर ले गया। तक आरोपी की हकीकत खुली कि नरेश नहीं लईक अहमद है। जब आरोपी से पूछा, तो उसने जातिसूचक अपशब्दों से अपमानित किया। 25 जनवरी को आरोपी ने धर्म परिवर्तन कराने को कहा। मना करने पर मारापीटा और गालीगलौज की। धर्म को लेकर आपत्तिजनक बातें कही। आरोपी ने बताया कि उसकी पहले से ही शादी हो चुकी है और सात बच्चे हैं। इसके बाद आरोपी छोड़कर चला गया। आरोपी के पास जमीन, दो राइस मिल और एक कोठी है। पुलिस को खरीदने का भी आरोप है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर बरेली के थाना देवरिया के किच्छा के मोहल्ला मुस्लिम मोशरिम मस्जिद निवासी लईक अहमद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी हैै।