फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: विरोध के बाद मीरगंज में लगा ट्रांसफार्मर

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। उपभोक्ताओं के विरोध के बाद मीरगंज के मोहल्ला मेवात में ट्रांसफार्मर लगाकर सप्लाई को चालू किया गया है। यहां रविवार रात बिजली गिरने से ट्रांसफार्मर खराब हो गया था।
विज्ञापन

इसके बाद जनता ने देर रात उपकेंद्र पर हंगामा किया था। इस पर खानपुरा में लगा मोबाइल ट्रांसफार्मर हटाकर मेवात में लगा दिया गया था। इससे खानपुरा, शिवपुरी, अफसरयान, सूफीटोला की आपूर्ति ठप हो गई थी।
20 घंटे तक इन इलाकों में ब्लैकऑउट रहा। जेई करुणेश मिश्रा ने बताया कि मेवात में नया ट्रांसफार्मर लग गया है और खानपुरा में दोबारा मोबाइल ट्रांसफार्मर लगाकर सप्लाई चालू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें