नवाबगंज। पथराव के बाद मारपीट के मामले में एक महिला ने दो नाबालिगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दी। विवेचक ने जब जांच शुरू की तो जानकारी हुई। विपक्षी महिला ने भी पुलिस को तहरीर दी है। मोहल्ला नीमगढ़ निवासी ममता मिश्रा ने 25 मई को नवाबगंज रिपोर्ट कराई थी कि उनके पति दुकान पर गए थे। नेहा मिश्रा अपने दो नाबालिग पुत्रों के साथ घर में घुस आईं और उन्हें मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने नेहा मिश्रा, उनके नाबालिग बेटों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दी। अब नेहा ने पुलिस को तहरीर सौंपकर नाबालिग पुत्रों के नाम हटाने की मांग की है। इंस्पेक्टर राहुल सिंह ने बताया कि ममता मिश्रा की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। विवेचना में यदि कोई नाबालिग साबित होगा तो उसका नाम निकाल दिया जाएगा या संबंधित धारा में ही कार्रवाई होगी। संवाद