फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुहागरात पर पत्नी बोली: 'मुझे छुआ तो दे दूंगी जान, सभी को भिजवा दूंगी जेल'; पति ने सुनाई पूरी आपबीती

Fri, 04 Apr 2025 09:17 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

पीड़ित युवक का आरोप है कि जब यह बात उसने बीवी के घरवालों को बताई तो उन्होंने उल्टे उसे ही धमकाया। यहीं नहीं, घर आकर गाली-गलौज भी की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में शादी के बाद पता चला कि पत्नी के दूसरे युवक से संबंध हैं। सुहागरात पर पत्नी ने पति से कहा कि उसे छुआ तो वह जहर खाकर जान दे देगी। पति ने पत्नी और उसके भाइयों समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन

कांकर टोला निवासी युवक का कहना है कि उसकी शादी बारादरी थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की युवती से 25 जनवरी को हुई थी। सुहागरात को पत्नी ने बताया कि उसका प्रेम प्रसंग काफी समय से उसके मोहल्ले के ही एक युवक के साथ है। एक बार वह प्रेमी के साथ घर से जा चुकी है।

परिजन ने उसकी मर्जी के खिलाफ शादी कराई है। उसे छुआ तो जहर खाकर जान दे देगी। पति के पिता को भी छेड़खानी में जेल भिजवाने की धमकी दी। युवक का कहना है कि ढाई महीने से उसका परिवार अवसाद में है। पत्नी रिश्तेदारों को भी कॉल करके जेल भिजवाने की धमकी दे रही है।

पढ़ें- पत्नी के अश्लील फोटो FB पर डाले: महिला के नाम से ही बना रखी थी फर्जी आईडी... आरोपी ने कर रखी है दूसरी शादी

इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने बताया कि युवक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। युवक का कहना है कि उसकी पत्नी के मायके वाले आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। पत्नी के इस व्यवहार के बारे में उनको बताया तो वह भी उसे साथ रखने का दबाव बना रहे हैं। उसके भाई ने भी जान से मारने की धमकी दी है।

बीवी कहती है- मुझे छोड़ दो 
पीड़ित युवक का आरोप है कि जब यह बात उसने बीवी के घरवालों को बताई तो उन्होंने उल्टे उसे ही धमकाया। यहीं नहीं, घर आकर गाली-गलौज भी की। पीड़ित ने बताया कि बीवी के घरवाले आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। वे उस पर बीवी को साथ रखने का दबाव बना रहे हैं, जबकि वह कहती है कि मुझे छोड़ दो। इसकी जिम्मेदारी भी तुम लोगे, मैं अपने घरवालों से नहीं कहूंगी। ऐसे में वह बीच में फंस गया है।
विज्ञापन

युवक का कहना है कि बीवी व उसके घरवालों के चक्कर में वह और उसके परिजन मानसिक रूप से काफी परेशान हैं। बीवी कहती है कि जहर खा लूंगी। उसके पिता को छेड़खानी के आरोप में जेल भिजवाने की भी धमकी देती है। युवक ने बताया कि मां दिल की मरीज है। जब से मेरी शादी हुई है। वह रो रही है। पत्नी के भाई और रिश्तेदार जान की मारने की धमकी दे रहे हैं। युवक ने आरोपियों से बचाने की गुहार लगाई है।



पढ़ें- बेटा बना हैवान: शराब के लिए रुपये नहीं देने पर मां को ईंट से प्रहार कर मार डाला, पहले पत्नी से कर रहा था झगड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें