नवाबगंज। थाना क्षेत्र के गांव हरदुआ किफायतुल्ला के रहने वाले मो. याकूब ने अपनी पुत्री शबनम की शादी भोजीपुरा के गांव चौपारा जनूबी के अब्दुल हसन से एक साल पहले की थी। आरोप है कि दिए गए दहेज से ससुराल के लोग खुश नहीं थे। आए दिन कम दहेज को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित करते थे।
आरोप है कि विवाहिता के गर्भवती होने के बाद उसे 17 जुलाई को झोलाछाप से प्रसव कराए जाने के प्रयास किए गए थे, जिसके चलते गर्भ में ही शिशु की मौत हो गई थी। बाद में उसे चिकित्सकों के यहां ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया था। चार माह पहले हुई विवाहिता की मौत को लेकर अब पिता ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर पति के साथ ही ससुरालियों के खिलाफ घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। संवाद