फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: फायरिंग के पीछे मुख्य आरोपी फरहत खां का था हाथ

विज्ञापन
बहेड़ी। बहादुरगंज गांव में फायरिंग करने वाला मुकर्रम अली गिरफ्तार
विज्ञापन
बहेड़ी। बहादुरगंज गांव में शनिवार शाम को दो सौतेले भाइयों के जमीन विवाद मामले में हुई फायरिंग के पीछे मुख्य आरोपी फरहत खां का हाथ था। पुलिस ने मुख्य आरोपी की सरगर्मी से तलाश कर रही है। साथ ही उसकी कुंडली खंगालनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बहादुरगंज गांव में शनिवार की शाम जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच फायरिंग हो गई थी। पुलिस के अनुसार जमीन विवाद को लेकर सौतेले भाइयों में विवाद चल रहा था। एक पक्ष ने स्टांप पर फरहत खान निवासी फाइन एनक्लेव बरेली को जमीन बेच दी है। इसके बाद से फरहत खान ने दूसरे पक्ष की जमीन पर कई बार कब्जे की कोशिश की, जिसके बाद वह असफल रहा। बीते दिनों एक पक्ष ने शिकायतीपत्र पुलिस अधिकारियों को देकर बताया कि उनके परिवार के विवाद में बेवजह फरहत घुस आया है। वह जान-माल का नुकसान पहुंचा सकता है। पुलिस ने फरहत खा को इस मामले में मुलजिम बनाया है। क्योंकि उसका फायरिंग करते हुए फोटो वायरल भी हुआ है।
वारदात के बाद भूमिगत हुआ आरोपी
आरोपी वारदात के बाद से भूमिगत हो गया। पुलिस ने रिच्छा समेत बरेली के कई ठिकानों पर छापा मारा, लेकिन वह नहीं पकड़ा जा सका। पुलिस की तीन टीम लगातार दबिश दे रही है। इंस्पेक्टर संजय तोमर ने बताया कि किसी भी हालत में आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। बीते दिनों शेरगढ़ में भी हुए जमीन विवाद में उसका नाम सामने आया था।
विज्ञापन


मुख्य आरोपी का कार चालक तमंचे सहित गिरफ्तार

बहेड़ी। बहादुरगंज गांव में हुई फायरिंग के मामले में मुख्य आरोपी फरहत खां का कार चालक मुकर्रम अली निवासी कस्बा देवरनियां तमंचे सहित पकड़ा गया है। मेडिकल कराने के बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। बहादुरगंज गांव में फायरिंग करने के मामले में मुख्य आरोपी फरहत खां अपने साथियों के साथ फायरिंग की थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें