फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पिटाई के बाद पत्नी को तीन तलाक देकर घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
भोजीपुरा। एक महिला को पति व उसके परिवार वालों ने बेरहमी से पीटा। इसके बाद पति ने तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत परिवार के आठ सदस्यों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव मिलक अलीनगर निवासी रहीश की शादी 14 साल पूर्व थाना बहेड़ी के गांव भोगपुर निवासी साबिर की पुत्री रेशमा के साथ हुई थी। इस बीच रेशमा ने दो लड़के व दो लड़कियों को जन्म दिया। इसके बाद से ससुराली विवाहिता के साथ मारपीट करने लगे। 11 नवंबर को ससुरालियों ने लात-घूंसों से पीट दिया। रात में ही पति रहीश ने तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति रहीश, ससुर अब्बास, देवर मोहम्मद रफीक, मोहम्मद हनीफ समेत आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक प्रवीन सोलंकी ने बताया कि जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें