बहेड़ी। दहेज की मांग को लेकर पति व ससुराल वालों ने बच्चा छिनकर एक विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया।इस मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी पति व ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
ग्राम बहादुरपुर निवासी मनप्रीत कौर ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी चार वर्ष पूर्व परमजीत सिंह निवासी ग्राम मनुनागर थाना बिलासपुर जिला रामपुर के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से पति व ससुराली कम दहेज लाने का ताना देकर प्रताड़ित करते रहते थे। शादी के कुछ समय बाद उसे एक संतान हुई, जो कि अब तीन माह की है। शिकायत के बाद पुलिस ने पति परमजीत सिंह, सास मीना कौर, ससुर मलकीत सिंह निवासी ग्राम मनुनागर थाना बिलासपुर जिला रामपुर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। संवाद