फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग, अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन, कर दिया ये एलान

Sun, 05 May 2024 06:36 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं

सार

बदायूं में सपा जिलाध्यक्ष की कार की टक्कर से अधिवक्ता की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। रविवार को अधिवक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने सपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। 
विज्ञापन
महाराणा प्रताप तिराहे पर प्रदर्शन करते अधिवक्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं में सपा जिलाध्यक्ष की कार की टक्कर लगने से अधिवक्ता की मौत के बाद अधिवक्ताओं में रोष है। अधिवक्ताओं ने रविवार को महाराणा प्रताप तिराहे पर शव वाहन रोककर रविवार दोपहर प्रदर्शन किया। सपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। अधिवक्ताओं का कहना है कि एक ओर सपा जिलाध्यक्ष जनता के प्रतिनिधि रहे हैं। दूसरी ओर अधिवक्ता को टक्कर मारने के बाद चालक गाड़ी भगा ले गया। गाड़ी में सवार लोगों ने अधिवक्ता को अस्पताल तक नहीं पहुंचाया गया। साफ है कि इंसान की जान की परवाह नहीं है।

विज्ञापन


अधिवक्ता राकेश कुमार की शनिवार शाम सड़क हादसे में मौत हो गई थी। वह शाम के समय बाइक पर सहसवान से अपने घर दहेमी लौट रहे थे। इसी दौरान सहसवान-बदायूं मार्ग पर कौल्हाई के नजदीक पेट्रोल पंप के सामने सपा जिलाध्यक्ष की कार ने टक्कर मार दी थी। सपा जिलाध्यक्ष की फॉर्च्यूनर कार नाधा से पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की जनसभा से लौट रही थी। टक्कर लगने के बाद पीछे से आ रही एक और कार, फॉर्च्यूनर से टकरा गई थी। उससे एक व्यक्ति ने नीचे उतरकर भी देखा था लेकिन अधिवक्ता को अस्पताल नहीं पहुंचाया। उनकी वहीं मौत हो गई थी। 

Budaun News: सपा जिलाध्यक्ष की कार की टक्कर से अधिवक्ता की मौत, सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई घटना
विज्ञापन


सपा जिलाध्यक्ष की कार को भी चालक भगा कर ले गया था। पुलिस ने देर रात सपा जिलाध्यक्ष अशीष यादव के नाम रजिस्टर्ड कार नंबर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली। रविवार सुबह करीब 10 बजे उनके शव का पोस्टमार्टम कराया गया। सूचना पर कई अधिवक्ता पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए और पोस्टमार्टम के बाद उन्होंने शव वाहन को महाराणा प्रताप तिराहा (कचहरी तिराहा) पर रोक लिया। प्रदर्शन करते हुए सपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। करीब 10-15 मिनट तक जाम रहा। इंस्पेक्टर गौरव विश्नोई ने समझा बुझाकर जाम हटवाया।


 

विज्ञापन

कार्रवाई न होने पर करेंगे आंदोलन
जिला बार एसोसिएशन के सचिव संदीप मिश्रा ने कहा कि मनुष्य का कर्तव्य यह है कि घायल को अस्पताल पहुंचाएं लेकिन यहां तो विधायक रहे आशीष यादव की कार थी। उनकी कार में सवार लोगों ने भी अधिवक्ता को अस्पताल पहुंचाना तक जरूरी नहीं समझा। इसमें सपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उनकी कार पकड़ी जाए, जो भी व्यक्ति कार चला रहा था। अगर ऐसा नहीं होता है तो आंदोलन होगा। विवेक कुमार रैंदड़, अरविंद परमार, रोहित सक्सेना समेत कई अधिवक्ता मौजूद रहे।

एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने कहा कि इस मामले में यूपी 24 वाई 0008 कार नंबर के आधार पर अधिवक्ता के भाई उमेश की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी रिकॉडिंग खंगाली जा ही है। साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें